Tag: भाजपा

  • विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

    विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

    सहरानपुर में द न्यूज 15 से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज कुमार क्वात्रा ने कहा कि जिले में उनकी पार्टी सातों सीटें जीतेगी। उनका कहना था कि योगी सरकार में विकास और कानून व्यवस्था दोनों पर काम हुआ है।

  • बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले, ‘भाजपा, सपा एक ही सिक्के के दो पहलू’

    बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले, ‘भाजपा, सपा एक ही सिक्के के दो पहलू’

    बिजनौर| बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा व भाजपा पर निशाना साधा।

    मिश्रा के मुताबिक सपा की सरकार के दौरान प्रदेश में 134 दंगे हुए। सपा और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से पूर्व सीएम मायावती की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

    शुक्रवार को नहटौर में बसपा की जनसभा का शुभारंभ बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने डॉ. अंबेडकर व पार्टी के संस्थापक कांशीराम की तत्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए किया।

    उन्होंने कहा कि, “सपा और भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकारें बनी हैं। जनता ने दोनों सरकारों को देख लिया। दोनों सरकारों के काम करने के तरीके एक जैसे ही हैं। सपा सरकार में पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, फिरौती, डकैती का माहौल था। सपा की सरकार ने सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाया है, जोकि 134 दंगों का है। अब भाजपा सरकार में विकास की बात करें तो सिर्फ कागजों पर हो रहा है। वास्तविक में भाजपा सरकार का विकास हवा हवाई है।

  • भाजपा का संविधान गौरव अभियान – जेपी नड्डा मणिपुर से करेंगे शुरूआत

    भाजपा का संविधान गौरव अभियान – जेपी नड्डा मणिपुर से करेंगे शुरूआत

    जपा 26 नवंबर से देश भर में बड़े पैमाने पर संविधान गौरव अभियान चलाने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 नवंबर को इस अभियान की शुरूआत मणिपुर से करेंगे।

    संविधान दिवस , 26 नवंबर से लेकर यह अभियान बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर तक देशभर में चलाया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भी चुनाव वाले 5 राज्यों पर खास फोकस किया जा रहा है। भाजपा की रणनीति चुनावी राज्यों में दलितों को लुभा कर अपने लिए एक ठोस दलित वोट बैंक तैयार करने की है।

    नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि संविधान गौरव अभियान के तहत देश भर के सभी जिला मुख्यालयों समेत 900 से ज्यादा जगहों पर पार्टी संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

    उन्होंने बताया कि मोर्चा देश भर में 75 से ज्यादा जगहों पर संविधान गौरव अभियान के तहत बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा, जिसमें भाजपा के दिग्गज राष्ट्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री , राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री , राज्यों के मंत्री और पार्टी के सांसद एवं विधायक शामिल होंगे। इस अभियान की शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर को मणिपुर से करेंगे।

    मीडिया से बात करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था। मोदी सरकार ने संविधान दिवस मनाने की शुरूआत की और पंच तीर्थ के जरिए बाबा साहेब अंबेडकर को सम्मान देने का भी काम किया।

    अगले वर्ष 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के इस अभियान को दलित मतदाताओं को लुभाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब , गोवा और मणिपुर में दलित आबादी को फोकस करते हुए इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। इन राज्यों में भाजपा जिला स्तर के साथ-साथ मंडल या विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भाजपा ने विपक्षी सरकारों पर साधा निशाना

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भाजपा ने विपक्षी सरकारों पर साधा निशाना

    नई दिल्ली | भाजपा ने विपक्षी दलों के राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी जनता को राहत देने के लिए वैट में कटौती कर दी लेकिन विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है।

    भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और एनडीए शासित राज्यों द्वारा दिए गए छूट की वजह से भारत के लोगों को 88 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यह 88 हजार करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि लोगों की जेबों में बची है और इसकी वजह से उनकी क्रय क्षमता बढ़ेगी और आने वाले दिनों में इसकी वजह से अर्थव्यवस्था में डिमांड भी बढ़ेगी।

    विपक्षी शासित राज्यों पर हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हंगामा करने वाले विपक्षी दलों द्वारा शासित 9 राज्यों ने अभी तक जनता को कोई राहत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद एनडीए शासित तमाम राज्यों ने अपनी तरफ से वैट घटा दिया लेकिन विरोधी दलों की सरकारों में से अभी तक सिर्फ राजस्थान ने ही वैट घटाया है।

    गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि विरोधी दलों द्वारा शासित 9 राज्यों – आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल ने अभी तक जनता को अपनी तरफ से कोई राहत नहीं दी है। उन्होंने इसे लेकर इन तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आलोचना भी की।

    पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि कोरोना के कठिन दौर के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार ने हमेशा सही समय पर, सही दिशा में सही कदम उठाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है।

    अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमत के बावजूद सरकार ने उस समय पेट्रोल-डीजल की कीमत को इसलिए नहीं घटाया था क्योंकि उससे मिलने वाले टैक्स का इस्तेमाल संसाधनों को बढ़ाने के लिए किया गया था, ताकि कोरोना के संकट काल में अन्य क्षेत्रों को मजबूती दी जा सके। लेकिन अब अर्थव्यवस्था की जरूरत के अनुसार और महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतों के बावजूद सरकार ने एक्साइज घटा कर लोगों को राहत देने का काम किया है।

    एयर इंडिया के निजीकरण का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 18 साल बाद किसी पीएसयू का निजीकरण किया गया है और अभी कई अन्य पीएसयू का भी निजीकरण किया जाना है और यह सरकार की इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों को दिखाता है।

  • यूपी में भाजपा में शामिल होंगे सपा और बसपा के 10 एमएलसी

    यूपी में भाजपा में शामिल होंगे सपा और बसपा के 10 एमएलसी

    लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जुड़े उत्तर प्रदेश विधान परिषद के करीब 10 सदस्य जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

    ये सभी विधान परिषद के सदस्य हैं, जो स्थानीय निकायों के माध्यम से चुने गए हैं और उनका कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा है।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन दस नेताओं के नामों को उत्तर प्रदेश बीजेपी की नवगठित ज्वाइनिंग कमेटी ने हरी झंडी दे दी है।

    इन सभी नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में काफी प्रभाव है और भाजपा के समर्थन से वे अगले साल चुनाव लड़ेंगे।

    भाजपा में शामिल होने के लिए जो सूची साफ हो गई है, उसमें सबसे प्रमुख नाम रविशंकर सिंह पप्पू का है, जो इस समय समाजवादी पार्टी में हैं।

    वह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चंद्रशेखर के भतीजे हैं।

    ज्ञात हो कि दिवंगत चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    पूर्व मंत्री माकंर्डेय चंद के बेटे सी. पी. चंद भी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

    पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी छोड़ रहे हैं।

    जौनपुर से बसपा एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंकू’ भी भाजपा में शामिल होने के लिए पाला बदलने जा रहे हैं। उन्हें बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी माना जाता है।

    दिलचस्प बात यह है कि भाजपा में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता ठाकुर समुदाय से हैं।

    उनके भाजपा में शामिल होने से सत्तारूढ़ पार्टी को एक बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिसे इस साल की शुरुआत में हुए पंचायत चुनावों में उम्मीद के मुताबिक लोगों का समर्थन नहीं मिल पाया था।