डॉ. सुनील कुमार मिश्र का USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” में हुआ चयन

लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार मिश्र का चयन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिज़नेस (USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” के रूप में किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप विश्वभर के चयनित विद्वानों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और अनुसंधान क्षमता के आधार पर प्रदान की जाती है।
अमेरिका स्थित IAB का मुख्यालय Washington D.C.में है। IAB द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह फेलोशिप डॉ. मिश्र के शैक्षणिक शोध, गंभीर अकादमिक प्रतिबद्धता तथा वैश्विक ज्ञान-परंपराओं को समझने में संभावित योगदान के लिए प्रदान की गई है। इस फेलोशिप के अंतर्गत “ट्रांसनेशनल एल्डर केयर” विषय पर शोध कार्य करेंगे। उनके शोध का शीर्षक है “ट्रांसनेशनल एल्डर केयर: वाशिंगटन, डी.सी., यूएसए में अपने वयस्क बच्चों द्वारा दिल्ली में बुजुर्ग माता-पिता के लिए भावनात्मक, वित्तीय और तार्किक समर्थन की जांच।”
यह अध्ययन वैश्वीकरण के दौर में उन वृद्ध माता-पिता की समस्याओं पर केंद्रित होगा, जिनके बच्चे विदेश में रहते हैं। इस शोध के माध्यम से आपसी भावनात्मक संबंध, आर्थिक सहयोग, देखभाल की व्यवस्थाएँ तथा प्रवासन और परिवार संरचना के बदलते स्वरूप का विश्लेषण किया जाएगा। यह शोध वृद्धावस्था अध्ययन, प्रवासन और सामाजिक सहयोग प्रणाली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।यह अन्तर्राष्ट्रीय संगठन अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पहचान और शोध सहयोग के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
डॉ. मिश्र इस समय कई अन्य संस्थाओं से भी संबद्ध हैं।जिनमें कंचनजंगा राज्य विश्वविद्यालय सिक्किम में कार्य परिषद सदस्य,श्री काशी विद्वत परिषद, दिल्ली प्रांत के महामंत्री व पूर्वांचल समाज शास्त्रीय परिषद के संस्थापक की महती भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. मिश्र की इस उपलब्धि से समूचे लक्ष्मीबाई कॉलेज परिवार के साथ उनके गृह जनपद में भी खुशी की लहर है।सभी इस खबर से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

    Continue reading
     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’