रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद खिलाड़ियों की अपनी खास रेटिंग जारी की है।  हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने भारत के स्टार खिलाड़ियों संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को टूर्नामेंट का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बताया है। पोंटिंग ने जैक्स को 10 में से पूरे 10 अंक दिए हैं।

 

पोंटिंग की रेटिंग में जैक्स नंबर-1

 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने अपनी टॉप-5 सूची में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विल जैक्स रहे, जिन्हें 10/10 की रेटिंग मिली. दूसरे स्थान पर संजू सैमसन और तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह को 9.5-9.5 अंक दिए गए।
पोंटिंग की रैंकिंग के अनुसार चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट रहे, जिन्हें 9 अंक मिले, वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को 8.5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रखा है।

 

विल जैक्स ने दिखाया ऑलराउंड कमाल

 

विल जैक्स ने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। वह कई मैचों में इंग्लैंड के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आए और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी से भी टीम को विकेट दिलाए, जैक्स ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 226 रन बनाए और उनका औसत 56.50 रहा. खास बात यह रही कि उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ 9 विकेट भी लिए. इसी के साथ वह टूर्नामेंट के इतिहास में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्होंने एक ही संस्करण में 200 से ज्यादा रन और 9 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है।

 

कई रिकॉर्ड भी बनाए

 

विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में कई खास उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इसके अलावा उन्होंने एक ही टूर्नामेंट में चार बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतकर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की. इटली के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड के लिए टी 20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज पचासा भी लगाया था।

 

आधिकारिक अवॉर्ड सैमसन के नाम

 

हालांकि पोंटिंग की निजी रेटिंग में जैक्स नंबर-1 रहे, लेकिन आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कार संजू सैमसन को मिला है। सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और सेमीफाइनल व फाइनल दोनों में 89-89 रन की अहम पारियां खेलीं. वहीं जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजी में शानदार रहे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे। भारत की जीत में इन दोनों खिलाड़ियों का योगदान बेहद अहम रहा है।

  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस