आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत सिंह’ साल की मच अवेटेड फिल्म है।  रिलीज से पहले ही फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है। यह फ़िल्म 19 मार्च, 2026 को  उगादी के त्योहार के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं फिल्म के प्रीमियर में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट रिव्यू वायरल होना शुरू हो गया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है?

 

‘उस्ताद भगत सिंह’ का फर्स्ट रिव्यू आउट

 

बता दें कि 11 मार्च को, ट्रेड एनालिस्ट उमेर संधू ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फर्स्ट रिव्यू आउट हो गया है। अपना रिएक्शन शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पवन कल्याण का एंट्री सीन पैसा वसूल है! ओवरसीज स्क्रीनिंग उस्ताद भगत सिंह देख रहा हूं!”

एडवांस बुकिंग का क्रेज 120 करोड़ रुपये के पार
रिलीज से पहले ही, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए जबरदस्त बिजनेस किया है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तेलुगू भाषी इलाकों में पहले ही बड़ी संख्या में टिकट बेचे हैं, और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों में एडवांस बुकिंग से लगभग 120 करोड़ रुपये कमाए हैं।

 

आंध्र प्रदेश में टिकट की कीमतें बढ़ाने की मंज़ूरी मिली

 

फिल्म की रिलीज से पहले, 123 तेलुगु  वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ के लिए टिकट की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। रिवाइज कीमतों की कंफर्मेशन करने वाला एक नया सरकारी आदेश भी ऑनलाइन सामने आया है।  आदेश के मुताबिक, सिंगल-स्क्रीन थिएटर टिकट की कीमतों में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. इसके साथ ही, टिकट की नई दर 247 रुपये हो जाएगी।

मल्टीप्लेक्स थिएटरों के लिए, टिकट की कीमतें जीएसटी सहित 125 रुपये तक बढ़ाई जा सकती हैं. मल्टीप्लेक्स का नया किराया 302 रुपये होगा। टिकट की ये बढ़ी हुई कीमतें 19 मार्च से शुरू होकर दस दिनों तक लागू रहेंगी।
सुबह-सुबह की स्क्रीनिंग के लिए ‘बेनिफिट शो’ की योजना
उसी सरकारी आदेश के अनुसार, फिल्म के आधिकारिक रिलीज़ से पहले कोई ‘प्रीमियर शो’ नहीं होगा। इसके बजाय, रिलीज के दिन ही एक स्पेशल ‘बेनिफिट शो’ दिखाया जाएगा। यह बेनिफिट शो 19 मार्च को होगा।  यह सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच शुरू होगा। इस स्पेशल शो के लिए टिकट की कीमत जीएसटी सहित 500 रुपये तय की गई है. इसके अलावा, थिएटरों को रिलीज के पहले दस दिनों तक रोज पांच शो दिखाने की अनुमति दी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट शुरू में 26 मार्च को रिलीज होने वाला था। बाद में मेकर्स ने रिलीज की तारीख एक हफ्ता पहले करने का फैसला किया, जिससे यह प्लानिंग से पहले ही थिएटरों में आ गई. हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना और आर. पार्थिबन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, दूसरी ओर, पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘ओजी’ थी।

  • Related Posts

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

    Continue reading
    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया