गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन काल में एक बार फिर घरेलु रसोई गैस एलपीजी के दामों में 14.2 किलो ग्राम प्रति सिलेंडर 60 रुपए व कमर्शियल एलपीजी 19 किलो ग्राम प्रति सिलेंडर के दामों में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है l पिछले साल 8 अप्रैल को भी इसी तरह बढ़ोतरी की गई थी l बीते इन 11 महीनों में यह दूसरी बार है l अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 925 रुपए व कमर्सियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर करीब 2200 रुपए हो गई है l रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतें आम नागरिकों के लिए असहनीय हो गई हैंl बढ़ती महंगाई के कारण लोगों के लिए खाना पकाना दुर्भर हो गया है l

भाजपा ने तो नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, लोगों ने मोदी जी को सत्ता पर बैठाया परन्तु महंगाई को कम नहीं करवाया l भाजपा शासन काल में रसोई गैस का सिलेंडर 400 रुपए से बढ़कर करीब एक हजार रुपए तक पहुँच गया है l भाजपा सरकार की करनी और कथनी का अंतर अब लोग समझने लगे हैं l उन्होंने आगे कहा गरीबों को राहत देना तो दूर प्रदेश की भाजपा सरकार ने करीब 14 लाख परिवारों के नाम बी पी एल सूची से हटा दिए हैं l एक ओर जहाँ गरीबों को सरकारी सस्ता राशन लेने से वंचित किया है वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित कर दिया है l हाल ही में केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म करने श्रमिक विरोधी लेबर कोड्स का नोटिफिकेशन , बिजली संशोधन बिल, बीज संशोधन बिल व असमानता पूर्ण देश को बर्बाद करने वाली भारत -अमेरिका डील को अंजाम दिया हैl जिला सचिव राम सागर ने कहा कि भाजपा सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैंसले ले रही है l भाजपा सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे इन फैसलों से लोग तंग आ चुके हैं और अपने आपको ठगा हूआ महसूस कर रहे हैं l
सी पी आई (एम) भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनपद में 9 से 23 मार्च तक जनआक्रोश रैली सफल बनाने के लिए जन अभियान चलाएगी और 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन करेंगी l

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’