Tag: There will be no celebration in Odisha: Odisha government

  • नहीं होगा ओडिसा में जश्न : उड़ीसा सरकार

    नहीं होगा ओडिसा में जश्न : उड़ीसा सरकार

    भुवनेश्वर| ओडिसा राज्ये में ओमीक्रॉन वाइरस के ४ नए मामले मिलते ही ओडिसा सरकार ने नव वर्ष व क्रिसमस के जश्न पर प्रतिबंद लगा दिया। ओडिशा के मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने शुक्रवार को यहआदेश जारी किया, जो 25 दिसंबर, 2021 से 2 जनवरी, 2022 तक लागू रहेगा।

    आदेश के अनुसार, क्रिसमस समारोह अधिकतम 50 व्यक्तियों की भागीदारी वाले चचरें तक ही सीमित रहेगा। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। उन्हें स्थानीय अधिकारियों द्वारा लगाई गई अन्य सभी शर्तों का पालन करना होगा।

    सरकार ने आदेश में यह भी कहा कि जीरो नाइट सेलिब्रेशन, वेलकम टू न्यू ईयर इन होटलों, क्लबों, रेस्तरां, पार्कों, कन्वेंशन हॉल, कल्याण मंडपों आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    आदेश में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त अवसरों के दौरान भीड़भाड़ होने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    इससे पहले, राज्य सरकार ने दिसंबर के अपने दिशानिर्देशों में धार्मिक त्योहारों और समारोहों पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए थे।