Tag: SAHARA PIDIT

  • सहारा के सैकड़ों जमाकर्ताओं और निवेशकों ने शेखपुरा डीएम कार्यालय पर बोला धावा

    सहारा के सैकड़ों जमाकर्ताओं और निवेशकों ने शेखपुरा डीएम कार्यालय पर बोला धावा

    भुगतान को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, सहारा अधिकारियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

    चरण सिंह राजपूत
    नई दिल्ली/पटना/शेखपुरा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार शेखपुरा में 300 से अधिक की संख्या में सहारा जमाकर्ताओं और निवेशकों ने डीएम इनायत खान के कार्यालय पर धावा बोला है। प्रदर्शनकारी स्थानीय प्रशासन और सहारा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भुगतान की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने भुगतान भुगतान करो, सुब्रत राय चोर है, अपना हक लेकर रहेंगे नारों से लिखी पट्टिकाएं और बैनर लिये हुए थे। निवेशकों का कहना था कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय और दूसरे निदेशक लगातार गुमराह कर रहे हैं। सहारा पर निवेशकों का 25 लाख करोड़ रुपये बकाया है और सहारा प्रबंधन कह रहा है कि उसने निवेशकों का पाई-पाई चुका दिया है। शेखपुरा के एजेंट और निवेशकों ने ऐलान किया है जब तक उनका भुगतान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि पैसा न मिलने की वजह से कितने लोगों के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे पा रहे हैं, कितने बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। कितने लोगों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर सहारा प्रबंधन के दबाव में रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भी उनका भुगतान नहीं करा पा रहे हैं। निवेशकों का आरोप है कि जब वे लोग सहारा कार्यालय में भुगतान मांगने जाते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उनके साथ मार-पिटाई की जाती है।
    निवेशकों ने कहा है कि किसी भी हालत में वे लोग अपना भुगतान लेकर ही रहंेगे। दरअसल बिहार के विभिन्न जिलों में सहारा के खिलाफ आंदेालन चल रहा है। गत दिनों राज्य के राजधानी पटना स्थित सहारा कार्यालय पर सैकड़ों निवेशकों ने धावा बोल दिया था। सहारा के खिलाफ भुगतान के खिलाफ सहारा पीड़ित पूरे देश में आंदेालन कर रहे हैं। एक ओर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन शुरू कर लिया है तो दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में संसद सत्याग्रह चल रहा है। प. बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई दिनों से धरना जारी है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहारा एजेंट और निवेशक मोर्चा खोले हुए है। आज ही बस्ती में अभय देव शुक्ल की अगुआई में बड़ा आंदोलन हो रहा है। इस आंदोलन में कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। प्रदर्शन में किशोरी यादव, निरंजन कुमार, सुषमा देवी, विजय प्रसाद, मुन्ना कुमार सिंह, रामलला सिंह, सीमा कुमारी, किरण कुमारी, गायत्री कुमारी मिश्रा, नरेश मिस्त्री, इंद्रदेव चौधरी, सतीश प्रसाद, रंजीत कुमार के अलावा सैकड़ों की संख्या में जमाकर्ता और निवेशक मौजूद थे।

  • सहारा पीड़ितों ने लिया हर हाल में भुगतान लेने का संकल्प 

    सहारा पीड़ितों ने लिया हर हाल में भुगतान लेने का संकल्प 

    संतकबीर के नाथनगर में बैठक पीड़ितों को किया गया जागरूक 

    द न्यूज 15 

    संतकबीर। सहारा पीड़ितों को न्याय दिलाने निकले राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सहारा के खिलाफ हर स्तर से मोर्चा खोल दिया है। मोर्चे के पदाधिकारी जगह-जगह जाकर पीड़ितों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पीड़ितों को सांत्वना दे रहे हैं कि हर हाल में उनका भुगतान कराया जाएगा। सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय की सरकार से मिलीभगत को सड़कों पर लाया जाएगा। इस अभियान के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश के संतनगर के नाथनगर में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर एवं प्रदेश अध्यक्ष  आरिफ खान की उपस्तिथि में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहारा के भुगतान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ।

    इस अवसर पर एक राय बनी कि जब तक सहारा से बकाया भुगतान नहीं ले लिया जाता है तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हर सहारा पीड़ित को आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना है। इस अवसर उपस्थित सहारा के निवेशक और जमाकर्ताओं ने एक साथ कसम खाई कि  हर हाल में भुगतान लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें कितनी भी कीमत चुकानी पड़े।
    बैठक में जिलाध्यक्ष शंम्भूनाथ यादव, रामनवल चौधरी, जनार्दन यादव, हरिश्चन्द्र यादव, राजेश, मौर्य जी, वकील सिंह, राज कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, राम जियावन पाल, राम मिलान यादव, देवेंद्र विश्वकर्मा, ओमप्रकाश चौरसिया और विजय प्रकाश आदि उपस्थित थे।
  • राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने सहारा से भुगतान दिलाने को किया कई गांवों का दौरा 

    राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने सहारा से भुगतान दिलाने को किया कई गांवों का दौरा 

    संतकबीरनगर जिले में चलाया जागरूकता अभियान 

    पूरे देश के निवेशकों और जमाकर्ताओं को दिलाया जाएगा भुगतान : दिनेश चंद्र दिवाकर 

    द न्यूज 15 
    लखनऊ/संतकबीरनगर। सहारा पीड़ितों को उनका हक़ दिलाने के लिए राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के जिला सन्त कबीर नगर के मेंहदावल, सांथा गेंवरिया आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर ऑनलाइन एप्लीकेशन और जनांदोलन पर जोर दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि सहारा पीड़ितों में से किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। हर किसी को पैसा दिलवाया जायेगा।
    उन्होंने कहा कि सुब्रत राय कितने भी पैंतरेबाजी कर लें पर उनको निवेशकों और जमाकर्ताओं का पैसा देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपकार मोर्चा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में जागरूकता अभियान चला रहा है। हमारे कार्यकर्ता जगह जगह जाकर आंदोलन कर रहे हैं। पीड़ितों की लड़ाई लड़ने के लिए हर संभव काम किया जाएगा। उन्होंने सहारा पीड़ितों से हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने को कहा।  इस अवसर पर मार्गदर्शक कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश पांडेय, शिवनाथ झां, नर सिंह, राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी गोरखनाथ मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
    दरअसल राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सहारा पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहा है। मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर सहारा भुगतान के मुद्दे को गरमा रहे हैं। मोर्चे के पदाधिकारी जहां दिल्ली में मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जगह-जगह भुगतान के लिए आंदोलन चला रहे हैं। गत दिनों मोर्चे ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर अपनी आवाज बुलंद की। जंतर-मंतर पर मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।
  • जनहित से नेशनल मीडिया को कोई सरोकार नहीं : दिनेश चंद्र दिवाकर 

    जनहित से नेशनल मीडिया को कोई सरोकार नहीं : दिनेश चंद्र दिवाकर 

    राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहारा पीड़ितों की लड़ाई में मीडिया का सहयोग न करने व्यक्त की पीड़ा 

    द न्यूज 15 

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने राजस्थान के अध्यक्ष विजय वर्मा के मत का समर्थन करते हुए कहा है कि विजय वर्मा की बात से वह पूरी तरह से सहमत हैं।

    देश की नेशनल मीडिया जनहित के मुद्दे उठाने में पूरी तरह से फेल है। देश की मीडिया को समाज के निचले तबके से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि  हमारा मोर्चा 7/2/2022 से जंतर मंतर पर देश के बीस करोड़ ठगी पीड़ितों की आवाज़ उठाने के लिए जंतर मंतर पर डटा रहा वहां की पुलिस हमारे मोर्चे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जो दुर्व्यवहार करती रही पर उनकी बात मीडिया ने नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि उसके हमारे देश की डेढ़ करोड़ जनता ने देखा व मात्र लोकल स्तर की मीडिया की यह देन थी। देश मे जहाँ जहाँ आज हमारे  पीड़ित जमाकर्ता व कार्यकर्ता साथी पीटे जा रहे हैं।  अधिकारी हमारी बिल्कुल मदद नहीं कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि हम बीस करोड़ लोग इस देश के निवासी नहीं हैं।  मात्र हमको ठगने वाले सहारा सुब्रत राय जैसे लोग ही इस देश के निवासी हैं। ये लोग भारी रकम यहां के लोगों से  चंदे के नाम पर देते हैं। साथियों मैं बताना चाहता हूं  कि जहाँ भी सुब्रत राय कठिन जगहों पर फंसते हैं जैसे किसी जगह की देनदारी 500 करोड़ है तो वहाँ ओ 50 लाख खर्च करके अधिकारी व कर्मचारी व पावरफुल लोगों को मिलाकर वह मामला दफन कर देते हैं।  इनका यही हालत है। वह तो सुब्रत राय व भारतीय जनता पार्टी दोनों मौसरे भाई हैं।