यूपी: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की रेड

25 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में उनके आवास और संबंधित प्रतिष्ठानों/दफ्तर पर सुबह से चल रही है।  50 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी (कुछ रिपोर्ट्स में तीन दर्जन से अधिक) शामिल हैं, साथ में भारी पुलिस बल भी तैनात है। टीम दस्तावेज़, रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी सामग्री खंगाल रही है।
छापेमारी उनके लखनऊ स्थित आवास के अलावा बलिया (रसड़ा विधानसभा क्षेत्र) के ठिकानों पर भी हुई है। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं और BSP के वर्तमान विधानसभा में एकमात्र विधायक हैं। वे कैंसर से गंभीर रूप से पीड़ित हैं, उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं, और फिलहाल वे isolation में रह रहे हैं।

इस कार्रवाई से राजनीतिक हलचल मची हुई है। एक बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह (जिनकी बेटी उमाशंकर सिंह के घर में व्याही है) ने X पर पोस्ट कर कहा है कि विधायक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं, उनका अधिकांश समय और धन इलाज पर खर्च हो रहा है, और ऐसी स्थिति में छापेमारी सम्वेदनहीन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनके जीवन को कोई हानि हुई तो संबंधित संस्थाएं जिम्मेदार होंगी।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी