सहारा पीड़ितों ने लिया हर हाल में भुगतान लेने का संकल्प 

संतकबीर के नाथनगर में बैठक पीड़ितों को किया गया जागरूक 

द न्यूज 15 

संतकबीर। सहारा पीड़ितों को न्याय दिलाने निकले राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सहारा के खिलाफ हर स्तर से मोर्चा खोल दिया है। मोर्चे के पदाधिकारी जगह-जगह जाकर पीड़ितों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पीड़ितों को सांत्वना दे रहे हैं कि हर हाल में उनका भुगतान कराया जाएगा। सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय की सरकार से मिलीभगत को सड़कों पर लाया जाएगा। इस अभियान के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश के संतनगर के नाथनगर में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर एवं प्रदेश अध्यक्ष  आरिफ खान की उपस्तिथि में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहारा के भुगतान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ।

इस अवसर पर एक राय बनी कि जब तक सहारा से बकाया भुगतान नहीं ले लिया जाता है तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हर सहारा पीड़ित को आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना है। इस अवसर उपस्थित सहारा के निवेशक और जमाकर्ताओं ने एक साथ कसम खाई कि  हर हाल में भुगतान लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें कितनी भी कीमत चुकानी पड़े।
बैठक में जिलाध्यक्ष शंम्भूनाथ यादव, रामनवल चौधरी, जनार्दन यादव, हरिश्चन्द्र यादव, राजेश, मौर्य जी, वकील सिंह, राज कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, राम जियावन पाल, राम मिलान यादव, देवेंद्र विश्वकर्मा, ओमप्रकाश चौरसिया और विजय प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Related Posts

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

Continue reading
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA