सहारा के सैकड़ों जमाकर्ताओं और निवेशकों ने शेखपुरा डीएम कार्यालय पर बोला धावा

भुगतान को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, सहारा अधिकारियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

चरण सिंह राजपूत
नई दिल्ली/पटना/शेखपुरा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार शेखपुरा में 300 से अधिक की संख्या में सहारा जमाकर्ताओं और निवेशकों ने डीएम इनायत खान के कार्यालय पर धावा बोला है। प्रदर्शनकारी स्थानीय प्रशासन और सहारा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भुगतान की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने भुगतान भुगतान करो, सुब्रत राय चोर है, अपना हक लेकर रहेंगे नारों से लिखी पट्टिकाएं और बैनर लिये हुए थे। निवेशकों का कहना था कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय और दूसरे निदेशक लगातार गुमराह कर रहे हैं। सहारा पर निवेशकों का 25 लाख करोड़ रुपये बकाया है और सहारा प्रबंधन कह रहा है कि उसने निवेशकों का पाई-पाई चुका दिया है। शेखपुरा के एजेंट और निवेशकों ने ऐलान किया है जब तक उनका भुगतान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि पैसा न मिलने की वजह से कितने लोगों के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे पा रहे हैं, कितने बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। कितने लोगों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर सहारा प्रबंधन के दबाव में रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भी उनका भुगतान नहीं करा पा रहे हैं। निवेशकों का आरोप है कि जब वे लोग सहारा कार्यालय में भुगतान मांगने जाते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उनके साथ मार-पिटाई की जाती है।
निवेशकों ने कहा है कि किसी भी हालत में वे लोग अपना भुगतान लेकर ही रहंेगे। दरअसल बिहार के विभिन्न जिलों में सहारा के खिलाफ आंदेालन चल रहा है। गत दिनों राज्य के राजधानी पटना स्थित सहारा कार्यालय पर सैकड़ों निवेशकों ने धावा बोल दिया था। सहारा के खिलाफ भुगतान के खिलाफ सहारा पीड़ित पूरे देश में आंदेालन कर रहे हैं। एक ओर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन शुरू कर लिया है तो दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में संसद सत्याग्रह चल रहा है। प. बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई दिनों से धरना जारी है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहारा एजेंट और निवेशक मोर्चा खोले हुए है। आज ही बस्ती में अभय देव शुक्ल की अगुआई में बड़ा आंदोलन हो रहा है। इस आंदोलन में कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। प्रदर्शन में किशोरी यादव, निरंजन कुमार, सुषमा देवी, विजय प्रसाद, मुन्ना कुमार सिंह, रामलला सिंह, सीमा कुमारी, किरण कुमारी, गायत्री कुमारी मिश्रा, नरेश मिस्त्री, इंद्रदेव चौधरी, सतीश प्रसाद, रंजीत कुमार के अलावा सैकड़ों की संख्या में जमाकर्ता और निवेशक मौजूद थे।

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

सरकार कर रही संधू और जोशी के करीबियों…

Continue reading
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

अभिजीत दीपके का ऐलान – यदि इस्तीफा न…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे