राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने सहारा से भुगतान दिलाने को किया कई गांवों का दौरा 

संतकबीरनगर जिले में चलाया जागरूकता अभियान 

पूरे देश के निवेशकों और जमाकर्ताओं को दिलाया जाएगा भुगतान : दिनेश चंद्र दिवाकर 

द न्यूज 15 
लखनऊ/संतकबीरनगर। सहारा पीड़ितों को उनका हक़ दिलाने के लिए राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के जिला सन्त कबीर नगर के मेंहदावल, सांथा गेंवरिया आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर ऑनलाइन एप्लीकेशन और जनांदोलन पर जोर दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि सहारा पीड़ितों में से किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। हर किसी को पैसा दिलवाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सुब्रत राय कितने भी पैंतरेबाजी कर लें पर उनको निवेशकों और जमाकर्ताओं का पैसा देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपकार मोर्चा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में जागरूकता अभियान चला रहा है। हमारे कार्यकर्ता जगह जगह जाकर आंदोलन कर रहे हैं। पीड़ितों की लड़ाई लड़ने के लिए हर संभव काम किया जाएगा। उन्होंने सहारा पीड़ितों से हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने को कहा।  इस अवसर पर मार्गदर्शक कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश पांडेय, शिवनाथ झां, नर सिंह, राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी गोरखनाथ मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
दरअसल राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सहारा पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहा है। मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर सहारा भुगतान के मुद्दे को गरमा रहे हैं। मोर्चे के पदाधिकारी जहां दिल्ली में मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जगह-जगह भुगतान के लिए आंदोलन चला रहे हैं। गत दिनों मोर्चे ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर अपनी आवाज बुलंद की। जंतर-मंतर पर मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

Related Posts

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CJP आंदोलन…

Continue reading
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

  • By TN15
  • July 23, 2026
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

  • By TN15
  • July 23, 2026
मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • By TN15
  • July 23, 2026
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

  • By TN15
  • July 23, 2026
प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल