स्टेज पर दुल्हन को सिरफिरे ने मारी गोली, रूह कंपा देना वाला वीडियो वायरल

बक्सर। बेवफा सनम फिल्म का वो सीन तो आपने देखा ही होगा जिसमें कृष्ण कुमार शादी में घुसकर दुल्हन को गोली मार देते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है जिसने सभी के दिलों को दहला दिया है। यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब स्टेज पर अपने दूल्हे को वरमाला पहना रही दुल्हन को एक शख्स ने स्टेज पर चढ़कर गोली मार दी। माहौल खुशियों से भरा था और मेहमान स्टेज पर खड़े होकर नई दुल्हन के आने की खुशियां मना रहे थे, लेकिन  तभी एक सिरफिरे ने स्टेज पर चढ़कर इस घटना को अंजाम दे दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टेज पर सिरफिरे ने दुल्हन को मारी गोली
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर मौजूद हैं और पूरा घर शादी की खुशिया मना रहा है। इतने में जयमाला लाई जाती है और दू्ल्हा दुल्हन को दी जाती है, जैसे ही रस्म की बारी आती है वैसे ही एक सिरफिरा स्टेज पर आता है और दुल्हन पर पिस्टल से फायर कर देता है। पहले तो आसपास खड़े लोगों को समझ ही नहीं आता कि हुआ क्या है लेकिन जैसे ही पता लगता है कि दुल्हन को गोली लगी है वैसे ही सब दुल्हन को संभालने लग जाते हैं और मेहमानों के होश उड़ जाते हैं। दुल्हन भी बेहोश होकर वहीं स्टेज पर गिर जाती है, वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा आरोपी
जानकारी के मुताबिक, बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आई थी. शादी के वक्त रात करीब साढ़े दस बजे वरमाला की रस्म के दौरान पड़ौस में रहने वाला दीनबंधु वहां आया और दुल्हन आरती के पेट में गोली मार दी, गोली दुल्हन के नाभि के पास लगी और दुल्हन वहीं बेहोश हो गई. लोगों को कुछ समझ आए उससे पहले सिरफिरा फरार हो गया. दावों के मुताबिक दीनबंधु दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है।
यूजर्स का खौल उठा खून
वीडियो को @priyanka2bharti नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं. एक और यूजर ने लिखा…अब शादी में भी पुलिस सुरक्षा लगानी पड़ेगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेहद दुखद, मेरी तो रूह कांप गई।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक