जीवन संघर्षों की प्रेरणा से युवाओं को प्रेरित करना राष्ट्र धर्म : सोनल मान सिंह

डिजिटल शिक्षा व्यापक आयामों को स्थापित करेगा – प्रो. रंजन त्रिपाठी

लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय में आज एल.ई.डी. स्क्रीन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य देते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. लता शर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग महाविद्यालय के विकास एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है तथा डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का यह सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश की विख्यात नृत्यांगना, पद्म विभूषण और पद्म भूषण आदि सम्मानों से सम्मानित एवं राज्यसभा की पूर्व सदस्य सोनल मानसिंह रहीं। उनके द्वारा प्रदत्त सांसद निधि से यह एल.ई.डी. स्क्रीन महाविद्यालय को प्राप्त हुई है। अपने उद्बोधन में डॉ. सोनल मानसिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक शिक्षा को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, इस नई सुविधा को विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

समारोह में शासी निकाय के अध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद निधि से प्राप्त इस एल.ई.डी. स्क्रीन का उपयोग महाविद्यालय डिजिटल शिक्षा के व्यापक आयामों को स्थापित करने में निरंतर करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. सोनल मानसिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। उक्त अवसर पर डॉ. सोनल मानसिंह द्वारा लिखित पुस्तक The Zigzag Mind पर कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. गायत्री जी ने उनके साथ संवाद किया। यह सत्र अत्यंत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक रहा।साथ ही, कॉलेज की पिछले दस वर्षों की विकास यात्रा को समर्पित पुस्तक “उत्कर्षिका” भी संपादक मंडल द्वारा डॉ. सोनल मानसिंह को भेंट की गई।

कार्यक्रम का समापन डॉ. सुनील कुमार मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन तथा संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ।इस अवसर पर प्रो मिथुन कुमार जी, कोषाध्यक्ष गवर्निंग बॉडी,प्रो. सुनीता अरोड़ा, प्रो. सीमा कौशिक, डॉ. प्रमिला, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. विनय कुमार मिश्रा, प्रमिला शाहिद सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA