रीवा जिले में आज भी दबंगों का राज, मोहन यादव सरकार का नामोनिशान नहीं

डॉ. सुनीलम

रीवा जिले के सिरमौर तहसील के ग्राम शिवपुर में एक मुस्लिम परिवार के साथ जो कुछ हुआ है वह हृदय विदारक ही नहीं मानवता को शर्मसार करने वाला है।
2 जनवरी 26 को शिवपुर ग्राम में मोनू खान के साथ दबंगों ने मारपीट की पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की न ही एफ आई आर दर्ज की इसके परिणाम स्वरूप इस परिवार के अब्दुल लतीफ पर उन दवंगो के द्वारा 20 जनवरी को फिर
हमला किया लेकिन अभी तक दबंग को गिरफ्तार नहीं किया गया, नतीजा ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है ,अतीक अहमद और मोहम्मद शरीफ पर सरे आम लोगों लोहे की राठ लाठियों एवं पत्थरों से हमला हुआ । अतीक अहमद को गोली मार दी गई .उन्हें अतरौली ,रीवा ,इलाहाबाद से रेफर होते हुए पीजीआई लखनऊ में भर्ती किया गया जहां पर 20 फरवरी को । अतीक अहमद की मौत हो गई, अभी तक किसी भी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया गया ।
तीनों घटनाओं में अजीत सिंह, सौरभ सिंह ,सत्यम सिंह और उनके कई साथी शामिल रहे।
2 जनवरी से 21 फरवरी तक किसी को गिरफ्तार न होना यह बतलाता है कि दबंगों को स्थानीय विधायक, सांसद ,पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार नहीं दबंग का राज है । किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने मोहन यादव सरकार से एसआईटी गठित कर हत्यारों को गिरफ्तार करने एवं अतीक अहमद की गर्भवती पत्नी को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने तथा अतीक अहमद के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’