Tag: PUNJAB VIDHANSABHA CHUNAV 2022

  • पंजाब की वो सीट जहां के लोग कहते हैं- हमें चाहे खाना मत दो पर निजी हथियारों के लिए लाइसेंस दिला दो

    पंजाब की वो सीट जहां के लोग कहते हैं- हमें चाहे खाना मत दो पर निजी हथियारों के लिए लाइसेंस दिला दो

    तरनतारन में 11 लाख 91 हजार 757 आबादी है। इसके मुकाबले यहां 23 हजार 993 सक्रिय बंदूक लाइसेंस हैं। इसके अलावा मोगा जिले में 10 लाख 59 हजार 895 से अधिक आबादी है और यहां 24 हजार 287 हथियार लाइसेंस हैं।

    द न्यूज 15 
    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में सियासी माहौल तेजी के साथ गर्म होता दिख रहा है। ऐसे में राज्य की तरनतारन सीट सुर्खियों में हैं। दरअसल इस विधानसभा में लोगों का कहना है कि उन्हें खाना भले ही ना मिले लेकिन हथियारों का लाइसेंस जरूर मिले। बता दें कि कांग्रेस के खेमकरण उम्मीदवार सुखपाल भुल्लर के पिता गुरचेत सिंह भुल्लर ने भी निजी लाइसेंस वाले हथियारों को स्थानीय प्राथमिकता का अंश बताया था।
    सीमावर्ती जिले में बंदूक के प्रति लगाव को सही ठहराते हुए, इस जिले के पट्टी से कांग्रेस विधायक हरमिंदर गिल का कहना है कि हमारे समर्थक चाहते हैं कि हम उनके लिए कुछ करें। वे हर तरह से हमारा साथ देते हैं। अगर वे अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है? गौरतलब है कि कांग्रेस ने गिल को एक बार फिर पट्टी से मैदान में उतारा है।
    चूंकि पंजाब का तरनतारन उन जिलों में शामिल है, जहां जनसंख्या के अनुपात में सबसे अधिक हथियार जमा किए गये हैं। इसके अलावा 500 आवेदक शस्त्र लाइसेंस के लिए जिला प्रशासन की मंजूरी का इंतजार भी कर रहे हैं। साफ है कि यहां हथियारों के प्रति लोगों का आकर्षण भी खूब देखा जाता है।
    चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पंजाब में 3 लाख 90 हजार 170 हथियार जमा किए गए थे। इसमें सबसे अधिक 41 हजार 694 हथियार अमृतसर में जमा किए गए थे। जिसकी 2011 की जनगणना के अनुसार 26 लाख 52 हजार 112 की आबादी है। जबकि 13 लाख 88 हजार 525 की आबादी वाले बठिंडा में 25 हजार 042 हथियार हैं। वहीं तरनतारन में 11 लाख 91 हजार 757 आबादी है। इसके मुकाबले यहां 23 हजार 993 सक्रिय बंदूक लाइसेंस हैं। इसके अलावा मोगा जिले में 10 लाख 59 हजार 895 से अधिक आबादी है और यहां 24 हजार 287 हथियार लाइसेंस हैं। बता दें कि राज्य में 10 फरवरी तक करीब 98.56 फीसदी हथियार जमा किए जा चुके थे।
    तरनतारन में हथियारों के लाइसेंस की इतनी अधिक मांग को लेकर पट्टी विधायक हरमिंदर गिल ने कहा, “इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन मुख्य कारण यह है कि कई परिवारों ने गांवों के बाहर अपने खेतों में घरों का निर्माण कर लिया है। वे सुरक्षा के लिए हथियार चाहते हैं क्योंकि इलाके में कई चोर और लुटेरे हैं।
  • आज पंजाब में रहेगा सभी बड़े नेताओं का फोकस

    आज पंजाब में रहेगा सभी बड़े नेताओं का फोकस

    द न्यूज़ 15
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरीखे नेताओं की आज पंजाब में रैली होने वाली है।
    भाजपा नेता जहां विकास के लिए मतदाताओं से फिर से “डबल इंजन की सरकार” लाने का आह्वान करते रहे हैं, वहीं कांग्रेस और आप जैसे विपक्षी दल महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधते रहे हैं।
    नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। रैलियां उत्तर प्रदेश अकबरपुर और पंजाब के जालंधर में निर्धारित हैं।
    रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में प्रचार करने के लिए तैयार हैं। अमित शाह अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर में कॉर्नर मीटिंग को संबोधित करेंगे। इस बीच, प्रियंका गांधी कोटकपूरा में एक जनसभा में भाग लेंगी। इसके बाद वह धुरी में महिलाओं के साथ बातचीत करेंगी और डेरा बस्सी में एक रोड शो करेंगी।
    भारत के चुनाव आयोग ने शनिवार को अभियान के मानदंडों में ढील दी है। अब प्रचार की समय सीमा को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक थी उस समय सिमा को बढ़ाकर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने जिला अधिकारियों द्वारा अनुमत सीमित उपस्थिति के साथ रैलियों या पदयात्राओं की भी अनुमति दी।
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोजन्या ने कहा, ”हमारी पूरी तैयारी है,11,697 बूथों में सभी व्यवस्था की गई है और पोलिंग पार्टी को उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए भेज दिया गया है और बाकी जगह आज और कल भेजा जाएगा। सभी जगहों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।”