पंजाब की वो सीट जहां के लोग कहते हैं- हमें चाहे खाना मत दो पर निजी हथियारों के लिए लाइसेंस दिला दो

तरनतारन में 11 लाख 91 हजार 757 आबादी है। इसके मुकाबले यहां 23 हजार 993 सक्रिय बंदूक लाइसेंस हैं। इसके अलावा मोगा जिले में 10 लाख 59 हजार 895 से अधिक आबादी है और यहां 24 हजार 287 हथियार लाइसेंस हैं।

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में सियासी माहौल तेजी के साथ गर्म होता दिख रहा है। ऐसे में राज्य की तरनतारन सीट सुर्खियों में हैं। दरअसल इस विधानसभा में लोगों का कहना है कि उन्हें खाना भले ही ना मिले लेकिन हथियारों का लाइसेंस जरूर मिले। बता दें कि कांग्रेस के खेमकरण उम्मीदवार सुखपाल भुल्लर के पिता गुरचेत सिंह भुल्लर ने भी निजी लाइसेंस वाले हथियारों को स्थानीय प्राथमिकता का अंश बताया था।
सीमावर्ती जिले में बंदूक के प्रति लगाव को सही ठहराते हुए, इस जिले के पट्टी से कांग्रेस विधायक हरमिंदर गिल का कहना है कि हमारे समर्थक चाहते हैं कि हम उनके लिए कुछ करें। वे हर तरह से हमारा साथ देते हैं। अगर वे अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है? गौरतलब है कि कांग्रेस ने गिल को एक बार फिर पट्टी से मैदान में उतारा है।
चूंकि पंजाब का तरनतारन उन जिलों में शामिल है, जहां जनसंख्या के अनुपात में सबसे अधिक हथियार जमा किए गये हैं। इसके अलावा 500 आवेदक शस्त्र लाइसेंस के लिए जिला प्रशासन की मंजूरी का इंतजार भी कर रहे हैं। साफ है कि यहां हथियारों के प्रति लोगों का आकर्षण भी खूब देखा जाता है।
चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पंजाब में 3 लाख 90 हजार 170 हथियार जमा किए गए थे। इसमें सबसे अधिक 41 हजार 694 हथियार अमृतसर में जमा किए गए थे। जिसकी 2011 की जनगणना के अनुसार 26 लाख 52 हजार 112 की आबादी है। जबकि 13 लाख 88 हजार 525 की आबादी वाले बठिंडा में 25 हजार 042 हथियार हैं। वहीं तरनतारन में 11 लाख 91 हजार 757 आबादी है। इसके मुकाबले यहां 23 हजार 993 सक्रिय बंदूक लाइसेंस हैं। इसके अलावा मोगा जिले में 10 लाख 59 हजार 895 से अधिक आबादी है और यहां 24 हजार 287 हथियार लाइसेंस हैं। बता दें कि राज्य में 10 फरवरी तक करीब 98.56 फीसदी हथियार जमा किए जा चुके थे।
तरनतारन में हथियारों के लाइसेंस की इतनी अधिक मांग को लेकर पट्टी विधायक हरमिंदर गिल ने कहा, “इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन मुख्य कारण यह है कि कई परिवारों ने गांवों के बाहर अपने खेतों में घरों का निर्माण कर लिया है। वे सुरक्षा के लिए हथियार चाहते हैं क्योंकि इलाके में कई चोर और लुटेरे हैं।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

Continue reading
दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

  • By TN15
  • July 4, 2026
Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

  • By TN15
  • July 4, 2026
प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

  • By TN15
  • July 4, 2026
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • July 4, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

  • By TN15
  • July 4, 2026
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

  • By TN15
  • July 4, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’