Tag: VK Saxena

  • Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी घोटाले मामले पर BJP ने फिर आप को घेरे में लिया

    Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी घोटाले मामले पर BJP ने फिर आप को घेरे में लिया

    Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी घोटाले मामले पर BJP ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर फिर निशाना साधा है, दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी पर कार्यवाही की बात कही और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए, साथ कुछ सबूत भी मीडिया के सामने पेश किए .

    दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि ई.डी. के द्वारा न्यायालय मे प्रस्तुत तथ्यों से दो बातें साफ हो रही है की आम आदमी पार्टी एवं उसकी सरकार और तेलंगाना के कुछ राजनेताओं एवं दक्षिण के कुछ बड़े शराब व्यापारियों के बीच एक कारटल बना।

    इन तथ्यों के न्यायालय मे रखे जाने के बाद मैं दिल्ली की जनता की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 3 सवाल पूछना चाहता हूँ :

    1. यह कैसे मुमकिन है की बिना मुख्यमंत्री के राजनीतिक संरक्षण के विजय नायर एक्साइज विभाग के फैसले अदल बदल करवाता रहा?
    2. यह कैसे मुमकिन है की 100 करोड़ से अधिक का लेन-देन विजय नायर बिना राजनीतिक संरक्षण के कर जाये?
    3. मुख्यमंत्री कहते रहे हैं की विजय नायर तो आम आदमी पार्टी के चुनाव प्लानिंग विभाग का काम देखते हैं पर अब जब यह साफ हो गया है की विजय नायर खुद को एक्साइज विभाग अधिकारी बता कर सौदे करते थे-तो दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री की सीधी प्रतिक्रिया जानना चाहती है?

    श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मै आशा करता हूँ की मुख्यमंत्री अब सामने आ कर इस मामले में विजय नायर के खुद अपने से और आम आदमी पार्टी से रिश्तों को स्पष्ट करेंगे। हम उम्मीद करते हैं मुख्यमंत्री अपनी बात रिकार्डिड मैसेज से नहीं जीवित प्रेस कांफ्रेंस में रखेंगे।

  • Delhi के LG ने किया छठ पूजा पर Dry Day का ऐलान

    Delhi के LG ने किया छठ पूजा पर Dry Day का ऐलान

    पहली बार Delhi में छठ पूजा के दिन Dry Day घोषित किया गया है। उपराज्यपाल VK Saxena ने ये कहते हुए इस आदेश को जारी किया है कि छठ पूजा वाले दिन कोई दिक्कत न आए, अच्छे से त्योहार बीत जाए इसलिए उस दिन Delhi में शराब नहीं बिकेगी। इससे पहले BJP और Congress की तरफ से भी छठ पूजा पर Dry Day घोषित किए जाने की मांग की गई थी। LG. VK Saxena ने Delhi के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को चिट्ठी लिखते हुए कहा है कि छठ पूजा के लिए अच्छे से सारे इंतेज़ाम किए जाए और उन्होंने यमुना नदी में बढ़ती गंदगी पर भी विचार करने को कहा है और निर्देश दिया है की उसे भी साफ करवाया जाए।

    पहली बार छठ पूजा वाले दिन होगा Dry Day

    छठ पूजा का पर्व Bihar के साथ-साथ Jharkhand, Uttar Pradesh और कई अन्य राज्यों में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है और Reports की माने तो LG कार्यालय से ये जानकारी आई है कि LG. VK Saxena ने Delhi में 2009 की धारा 2(35) के अनुसार छठ पूजा वाले दिन Dry Day का ऐलान कर दिया है।

    Chhath Pooja pics

    ये भी पढ़ें- Kisan Andolan : सोलापुर में विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे गन्ना किसान

    देशभर में छठ पूजा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आज से नहाए-खाए के साथ पर्व की शुरुआत हो गई है। 30 October को छठ पूजा मनाई जाएगी। Delhi में त्योहार की तैयारियों को लेकर घमासान है। BJP और AAP में एक-दूसरे पर आरोपों का दौर चल रहा है। LG ने Delhi के Arvind Kejriwal को एक चिट्ठी भी लिखी है और छठ पूजा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। LG ने यमुना नदी में भी झाग पर चिंता जताई है और इसका समाधान करने के लिए कहा है।

    बाकी पार्टियों ने भी करी Dry Day की मांग

    खबरों के मुताबिक Delhi BJP प्रमुख Adesh Gupta ने मुख्यमंत्री Arvind Kejriwalको पत्र लिखकर छठ पूजा पर Dry Day घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने Dry Day घोषित करने की मांग करते हुए कहा था कि यह कदम त्योहार की पवित्रता को बनाए रखेगा।

    Dekhi BJP Adesh Gupta pics

    दूसरी तरफ Delhi Congress ने भी छठ पर सार्वजनिक अवकाश और Dry Day की मांग करते हुए कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री Sheela Dixit के कार्यकाल में छठ पूजा पर राजधानी में सार्वजनिक अवकाश हुआ करता था। हालांकि छठ पूजा पर इस बार छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है।

    ये भी पढ़ें- UP Protest : सीएनजी के दामों में वृद्धि पर निकला लोगों का गुस्सा, बोले- मन करता है कि गाड़ी बेचकर साइकिल ले लें

    – Ishita Tyagi