Tag: DIGVIJAY SINGH

  • दिग्विजय सिंह बोले-ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और हुई मजबूत

    दिग्विजय सिंह बोले-ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और हुई मजबूत

    द न्यूज 15 
    मुरैना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टिप्पणी की। उन्होंने आज कहाकि सिंधिया के पार्टी छोड़कर जाने से कांग्रेस और मजबूत हुई है। राज्यसभा सांसद यह बात मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहाकि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।
    कहा-माधवराव सिंधिया से रिश्ते प्रगाढ़ : दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि ज्योतिरादत्यि सिंधिया के पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया को वह स्वयं और तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए थे। इस काम में संजय गांधी की अहम भूमिका थी। दिग्विजय ने यह भी कहा कि उनके और श्री माधवराव सिंधिया के रिश्ते प्रगाढ़ थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिवंगत कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया के साथ उनके प्रगाढ़ संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि इसी वजह से उनके समय में वे ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले का दौरा तक नहीं करते थे।
    भाजपा की नीतियों पर हमला : इस दौरान दिग्विजय ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों पर भी हमला किया। दरअसल मार्च 2020 में अप्रत्याशित और अभूतपूर्व राजनैतिक घटनाक्रम के तहत तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस वजह से मात्र 15 माह में ही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का पतन हो गया था। इस घटना के बाद भी दिग्विजय सिंह ने कहा था कि श्री सिंधिया के जाने से कांग्रेस मजबूत हुई है।

  • प्रज्ञा ठाकुर ने कम शराब को ओषधि बताया तो दिग्विजय सिंह बोले- ‘तो लिया करें…’

    प्रज्ञा ठाकुर ने कम शराब को ओषधि बताया तो दिग्विजय सिंह बोले- ‘तो लिया करें…’

    द न्यूज 15 
    नई दिल्ली। बीजेपी  सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। वह बात दूसरी है कि दोनों नेता ही एक दूसरे के खिलाफ भी बोलने से बाज नहीं आते हैं। मध्य प्रदेश सरकार नई आबकारी नीति पर जब पत्रकारों ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने शराब को लेकर अजीबोगरीब बयान दे दिया, जिसमें वह शराब कम मात्रा में लेने से औषधि की तरह काम करने की बात कहती सुनाई दे रही हैं। अब प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
    कांग्रेस नेता बोले-‘…तो लिया करें’: जब साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि साध्वी प्रज्ञा कह रही है कि शराब एक औषधि की तरह काम करती है, क्या कहना है आपका? दिग्विजय सिंह कहते हैं कि ‘अगर औषधि है तो पिया करें’।
    दरअसल शराब को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा है कि “शराब सस्ती हो या महंगी हो, शराब औषधि का काम करती है। आयुर्वेद में शराब यानी अल्कोहल जो होता है, सीमित मात्रा में वह औषधि होती है और असीमित मात्रा में वो जहर होता है। इस बात को सबको समझना चाहिए और जो अधिक मात्रा में लेते हैं ,उनको इसका सेवन बंद करना चाहिए।
    बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई है, जो 1 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगी। नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश में शराब सस्ती हो जाएगी। इसी पर साध्वी प्रज्ञा प्रतिक्रिया दे रहीं थीं। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा, ”उमा भारती क्या कर रही हैं। उमा भारती ने कहा कि नशाबंदी को लेकर वह प्रांतव्यापी आंदोलन करेंगी, लेकिन वह अब कहां हैं?”

  • दिग्विजय सिंह ने ‘दीमक’ से की संघ की तुलना

    दिग्विजय सिंह ने ‘दीमक’ से की संघ की तुलना

    द न्यूज़ 15
    इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय संघ की तुलना दीमक से की है.

    इंदौर युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा, आप एक ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं जो ऊपर से दिखाई नहीं देता. जैसे घर में दीमक होता है, वैसे ही यह काम भी करता है।

    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं समझता हूं कि जब मैं ऐसा कहूंगा तो मुझे सबसे ज्यादा गाली दी जाएगी क्योंकि मैंने आरएसएस की तुलना दीमक से की है.

    उन्होंने कहा कि संघ कोई पंजीकृत संस्था नहीं है। कोई सदस्यता नहीं, कोई खाता नहीं। जब कोई यूनियन कार्यकर्ता आपराधिक कृत्य में पकड़ा जाता है, तो वे कहते हैं कि हम सदस्य नहीं हैं। यह एक ऐसा संगठन है जो गुप्त और गुप्त रूप से काम करता है। ये लोग केवल फुसफुसाते हैं और गलत भावनाएं फैलाते हैं। किसी की समस्या के लिए कभी भी आंदोलन या लड़ाई न करें।

    संघ पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, आरएसएस की विचारधारा नफरत है. हिन्दुओं को खतरा दिखाकर डर पैदा करो और डर पैदा कर कहो कि तुम्हारी रक्षा सिर्फ हम ही कर सकते हैं, और कोई नहीं कर सकता। आज जब राष्ट्रपति से लेकर नीचे तक सभी पदों पर हिंदू हैं तो कौन खतरे में है?

    अस्वीकरण: यह सीधे आईएएनएस न्यूज फीड से प्रकाशित एक खबर है। इसके साथ ही न्यूज नेशन की टीम ने किसी भी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है। ऐसे में इससे जुड़ी खबरों को लेकर जो भी जिम्मेदारी होगी उसकी जिम्मेदारी खुद न्यूज एजेंसी की होगी.