Tag: aap party

  • CBI की गिरफ्त में सिसोदिया,आप का शक्ति प्रदर्शन जारी

    CBI की गिरफ्त में सिसोदिया,आप का शक्ति प्रदर्शन जारी

    दिल्ली में शराब नीति में कथित घोटाले मामले में CBI ने 9 घंटो की कड़ी पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सीसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी में लगातार आक्रोश देखा जा रहा है। बता दें CBI ने मनीष सिसोदिया पर साजिश रचने और सबूतों को मिटाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा CBI ने आप के 9 अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था। दरसअल CBI ने 9 महीने पहले ये केस दर्ज किया था जिसको लेकर लगातार इस मामले में जांच की जा रही थी। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बीच दोंनों पार्टियों में जुबानी जंग का दौर लगातार जारी है। कुछ समय पूर्व ही सिसोदिया का मेडिकल टेस्ट लिया गया है। जिसके बाद आज यानी 27 फरवरी को उनकी कोर्ट में पेशी होगी।

    अडाणी मामले में बीजेपी को घेंरने की कोशिश

    वही गिरफ्तारी को लेकर लगातार बवाल जारी है। आम आदमी पार्टी आक्रोशित होकर शक्ति प्रदर्शन पर उतरी हुई है। और लगातार बीजेपी को अडानी मामले पर घेंरने की कोशिश कर रहे है। आप सांसद संजय सिंह का आरोप है कि अडाणी लाखों करोड़ो का घोटाला कर रहे है उस पर जॉच क्यों नहीं की जा रही। क्या सिर्फ अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए CBI है? क्या सिर्फ सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए CBI है ?

    होल सेल कमिश्न 2% से 12% किया गया क्यों ?

    वही दूसरी ओर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बीते दिनों अआम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाये थे उन्होंने कहा था स्कूल के सामने ठेके खोले जा रहे है और कमिश्न लिया जा रहा है। होल सेल कमिश्न 2% से 12% किया गया क्यों ? इसका जबाव क्यों नहीं देती आप की सरकार। बता दे सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसी फेक न्यूज़ आपने आईबी को ले कर गुजरात में भी फैलायी थी। अब सब जानते हैं कि आप जो लिखते और बोलते है वो सब मनगढ़ंत होता है।

    सदन से लेकर सड़क तक लड़ते रहंगे- संजय सिंह

    क़ानून को काम करने दो, शराब मंत्री के शराब घोटाले पर जाँच की आँच जल्द आगे भी बड़ेगी, ये ही आपका भी डर है ना। तो वही संजय सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हम आप के सिपाही है इन चीज़ो से नहीं डरते,लेकिन आपके अडाणी के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक लड़ते रहंगे।

    AAP-BJP दफ्तर के बाहर अलर्ट मोड जारी

    मनीष सिसोदिया की रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी अलर्ट पर है। CBI मुख्यालय और AAP-BJP दफ्तर के बाहर सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। मेडिकल टेस्ट के बाद सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

     

  • हाथों में फवाड़ा लेकर LG पहुंचे यमुना घाट,अगले 6 महिनों में बदल जायेंगी यमुना की तस्वींरे

    हाथों में फवाड़ा लेकर LG पहुंचे यमुना घाट,अगले 6 महिनों में बदल जायेंगी यमुना की तस्वींरे

    यमुना की सफाई पर छिड़े धमासान के बीच अब LG वीके स्कसेना ने यमुना की सफाई को लेकर मुहिम छेड़ दी दै। इस बीच यमुना की सफाई पर उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगले 6 महिनों में यमुना की तस्वींर बदल जायेगी। इसके लिए NGT के निर्देशों का पालन किया जायेगा। बता दें कि आज अभियान के तहत दिल्ली में यमुना के कुदेसिया घाट पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाथों में फावड़ा लेकर सफाई की। इस अभियान के तहत नजफगढ़ ड्रेन पर काफी काम किया गया है, जिसके कारण यमुना में सीधे गिरने वाले दर्जनभर से ज्यादा नालों को साफ किया जा चुका है। छह-छह महीने के लक्ष्य तय किए गए हैं। हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। छोटे बड़े 122 में से 13 नालों की गंदगी को यमुना नदी में गिरने से रोक दिया गया है, बाकी पर भी काम जारी है। आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा से आने वाली गंदगी को रोकने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात की गई है।

    इसी कड़ी में अब यमुना के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को भी साफ किया जाएगा। इस अवसर पर एलजी ने दिल्ली में यमुना सफाई अभियान में प्रादेशिक सेना की एक कंपनी को भी शामिल किया, जो सुनिश्चित करेगी कि नदी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के जिस हिस्से को साफ किया जा चुका है, उस पर फिर से अतिक्रमण न हो। स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रादेशिक सेना शुक्रवार से यहां की व्यवस्था संभाल लेगी।