मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी

उत्तर भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का भी है अलर्ट, 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग दशहरा के दिन मूसलाधार बारिश बता रहा है। ऐसे में तो रावण और उसके परिवार के पुतले गीले हो जाएंगे। तो फिर कैसे जलेंगे ? जिन राज्यों में दशहरा मुख्य रूप से मनाया जाता है। उन राज्यों में बारिश बताई जा रही है। दरअसल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, झारखंड समेत चार राज्यों में सबसे अधिक आंधी का प्रभाव देखने को मिलेगा, जबकि, 3 राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है।
भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में, उत्तरी तमिलनाडु तट के पास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। वहीं, दो राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर, निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। तो चलिए आप लोगों को बताते हैं कि कल यानी 19 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…

देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 20 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और असम में मध्यम बारिश होने की चेतावनी है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली(20 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 20 अक्टूबर को बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी(20 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हरदोई, आजमगढ़, हमीरपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, लखनऊ में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार (20 अक्टूबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड(20-21 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, चतरा, पलामू, देवघर, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, रांची में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (20 अक्टूबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): हरिद्वार, नैनीताल, चमोली चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और उत्तर काशी में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। देहरादून में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल (20 अक्टूबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर (20 अक्टूबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, बांदीपोरा और राजौरी में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर अधिकतम तापमान (20 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (20 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 19°C
मुंबई 36°C 27°C
चेन्नई 30°C 26°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 31°C 18°C
पटना 31°C 19°C
रांची 28°C 17°C
भोपाल 31°C 21°C
जयपुर 32°C 20°C
शिमला 22°C 11°C
नैनीताल 22°C 12°C

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम बंगाल(20 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (20 अक्टूबर-भारी बारिश और तूफान की संभावना): चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट और कपूरथला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (20 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा ।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (20 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): भोपाल, शिवपुरी, सागर, कटनी, खांडवा, इंदौर, सागर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, देवास और उज्जैन में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
  • Related Posts

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

    Continue reading
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और सीईसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस