कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट देखे हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं फिल्म देखने के बाद शशि थरूर ने इसका रिव्यू किया है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म की वजह से बेवजह भारत और पाकिस्तान के बीच कड़वाहट पैदा होगी और मैं उनकी इस भावना को समझ सकता हूं।
शशि थरूर ने धुरंधर के दोनों पार्ट देखने के बाद कहा है कि उन्हें पहले की तुलना में दूसरा पार्ट ज्यादा पसंद आया है। मगर उन्हें लगा कि फिल्म की कहानी को इसके कुछ परेशान करने वाले दृश्यों के बिना भी बताया जा सकता था।
हिंसा दिखाने की जरुरत नहीं थी
शशि थरूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने धुरंधर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म में क्या अच्छा लगा है और क्या पसंद नहीं आया है। उन्होंने कहा, एक फिक्शन और मनोरंजन के साधन के तौर पर इसमें कोई शक नहीं कि दूसरा भाग बेहतरीन है।
इन सीन्स की आलोचना की
शशि थरूर ने इन दोनों फिल्मों में हिंसा दिखाए जाने के तरीके की खास तौर पर आलोचना की। उन्हें लगा कि कई सीन्स की जरुरत नहीं थी जो बहुत हिंसक थे और उन्होंने इसे हद से ज्यादा और जरूरत से कहीं ज्यादा बताया. उन्होंने आगे कहा, “इतनी ज़्यादा हिंसा, खून-खराबा, कोहराम, क्रूरता और भारतीय सिनेमा में अब तक देखे गए सबसे घिनौने सीन्स को दिखाने की कोई जरूरत नहीं थी।
कई देशों में बैन है फिल्म
शशि थरूर ने उन रिपोर्ट्स के बारे में भी बात की जिसमें पाकिस्तान और कई गर्फ देशों में धुरंधर के बैन होने की बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा, जाहिर तौर पर इसमें काफी प्रोपेगैंडा शामिल है. मुझे पता चला है कि इस फिल्म को कई देशों में बैन कर दिया गया है. सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि कई खाड़ी देशों ने भी इसे बैन किया है। उनका कहना है कि इससे भारतीयों और पाकिस्तानियों के बीच बेवजह कड़वाहट पैदा होगी, इसलिए मैं उनकी इन भावनाओं को समझ सकता हूं।
उन्होंने आगे कहा, मुझे नहीं पता कि अगर पाकिस्तानी इसे देखएंगे को उनका कैसा रिएक्शन होगा. मुझे लगता है डायलॉग्स पर तो वो हंसेंगे मगर कुछ चीजों को देखकर उन्हें लगेगा कि उनके नाम पर कितना गलता किया गया है।







