उन्होंने कहा, ‘एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ ये लोग हैं जो हमें खत्म करना चाहते हैं. इनमें कोई फर्क नहीं है। ये सिर्फ दिखावे की मोहब्बत है. अखलाक किसके दौर में मारा गया. उनके घर पर मैं गया था. आप गए। नहीं गए आप. मेरा दुश्मन वो है जो संविधान का दुश्मन है।
अखिलेश यादव को बताया मुस्लिम विरोधी
ओवैसी ने कहा, ‘सपा हिंदुत्व को अपना चुकी है. उसका प्रूफ इतनी ही देता हूं कि जो इंडिया गठबंधन का कैंडिडेट झारखंड में बीजेपी को सपोर्ट वाले प्रत्याशी से हार गया, उनके बेटे को आप टिकट देते हैं, जो गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेसिडेंट है. सार दुनिया जानती है कि गुजरात में पीएम मोदी और अमित शाह के पूछे बिना एक चिड़िया भी पर नहीं मारती. उनको आप राज्यसभा का टिकट देते हैं और हम पर सवाल उठाते हैं।






