बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज

 

बोकारोः झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित परिवारों के प्रशिक्षित युवाओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्लांट में स्थायी नौकरी और विस्थापितों के लिए स्पष्ट नियोजन नीति लागू करने की मांग पर आंदोलन कर रहे युवाओं ने गुरुवार को प्लांट के गेट नंबर 9 और 10 को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

 

सभी गेट को बंद करने की चेतावनी

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे प्लांट के अन्य प्रवेश द्वारों को भी बंद करेंगे। आंदोलनकारियों ने जरूरत पड़ने पर उत्पादन ठप करने की चेतावनी भी दी है। विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन कर रहे 106 युवक पिछले छह दिनों से प्लांट परिसर के निकट टू-टैंक गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में विस्थापित अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं में से 1,500 युवाओं की नियमित नियुक्ति, चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में पहले लागू आरक्षण व्यवस्था को बहाल करना और विस्थापित परिवारों के लिए स्पष्ट रोजगार नीति तैयार करना शामिल है।

 

आश्रितों का रोजगार के लिए लगातार संघर्ष

 

मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों ने प्लांट की स्थापना के लिए अपनी जमीन दी, लेकिन उनके आश्रितों को रोजगार के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द कोई ठोस पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और प्लांट का कामकाज रोकने की कोशिश की जाएगी।

 

 

पिछले करीब डेढ़ साल से मिल रहा सिर्फ आश्वासन

 

आंदोलन से जुड़े नेता सुनील कुमार ने कहा कि युवाओं को पिछले करीब डेढ़ साल से आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन नियुक्ति के सवाल पर कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि उन्हें स्थायी नौकरी के बजाय ठेका आधारित काम से संतोष करने को कहा जाता है। आंदोलनकारियों की मांग है कि प्रशिक्षित विस्थापित युवाओं को स्थायी नियुक्ति देने के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए।

 

उत्पादन और औद्योगिक सुरक्षा पर असर पड़ने की संभावना

 

आंदोलन के तेज होने के बीच बीएसएल के सुरक्षा विभाग ने भी प्रशासन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में आशंका जताई गई है कि आंदोलन के कारण संयंत्र के उत्पादन और औद्योगिक सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। कोक ओवन से लेकर सीआरएम तक विभिन्न इकाइयों के कामकाज पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने टू-टैंक गार्डन के आसपास तीन पालियों में दंडाधिकारियों की तैनाती की है।

 

तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज में भर्ती

भूख हड़ताल में शामिल लोगों में से कुछ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आंदोलनकारियों और प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ है। एक ओर विस्थापित युवा स्थायी रोजगार और नियोजन नीति पर ठोस निर्णय की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आंदोलन के विस्तार से संयंत्र के कामकाज और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध!

    वैशाली के राघोपुर में 13 मासूम बच्चों की…

    Continue reading
    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन : गंगेश्वर दत्त शर्मा