केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे हैं. 20 दिन में उनका यह दूसरा दौरा है। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर से सीधा गुरदासपुर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने नशाखोरी से पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।
कारों के काफिले के साथ सबसे पहले वह विक्रमजीत के घर पहुंचे। इनका कत्ल 15 अक्टूबर को किया गया था. उन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ विरोध किया था, जिसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद वह संगरूर गांव के तूर वंजारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की. गुलजार सिंह ने जहर खाकर सुसाइड किया था। उन्होंने वित्तमंत्री हरपाल चीमा की सभा में नशे पर सवाल किया था. इसके बाद उन्हें कथित तौर पर परेशान किया गया, जिसके चलते उन्होंने जानलेवा कदम उठाया और उनकी मौत हो गई।
अमित शाह ने 10 से 12 मिनट तक गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। गुलजार के बेटे ने कहा है कि मेरे पिताजी के जो कातिल है, उन्हें सजा दिलाने की मांग की है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा दिलाई जाएगी. पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है, लेकिन जो मुख्य दोषी हैं, हरपाल, उनका नाम एफआईआर पर नहीं है। साथ ही उनके बेटे ने इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की है।
पीड़ित परिवार से मिलकर दुख साझा किया
उन्होंने कहा है कि गृहमंत्री ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. इसके अलावा परिवार को साफ कह दिया गया है कि उनकी सुरक्षा और भविष्य की भलाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा. दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।







