आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 

रामपुर/लखनऊ। ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं त्यों त्यों राजनीतिक दलों की तिकड़मबाजी बढ़ती  जा रही है। मुस्लिम वोटों के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव आजम की याद आई है। वह रामपुर जेल में आजम खान से मिलने जा रहे हैं। अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खान से जेल में मुलाकात करने को लेकर निशाना साधा है।
राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की इस मुलाकात का मकसद चुनावी दिखावा करना और आजम खान के जरिए मुस्लिम वोट हासिल करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय अब अखिलेश यादव से मुस्लिम मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग कर रहा है और ऐसा होने पर ही उन्हें मुस्लिम समुदाय के वोट मिलेंगे।

राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि आजम खान को जेल भिजवाने के पीछे अखिलेश यादव की भूमिका थी। दरअसल, अखिलेश यादव आज रामपुर जिला कारागार में आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए करीब 45 मिनट का समय निर्धारित है। इससे पहले अखिलेश यादव के स्वागत में शहर में पोस्टर लगाए गए हैं और जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

जेल से निकलने के बाद अखिलेश यादव आजम खान के घर जाकर उनके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जौहर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस मुलाकात को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

15 सीटों की डिमांड कर रहे आजम?

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआती हफ्तों में यह खबर आई थी कि आजम खान ने अखिलेश से 15 सीटों की डिमांड की है। हालांकि आजम की पत्नी तंजीम फातिमा ने इन दावों का खंडन किया था।

पूर्व राज्यसभा सांसद ने 6 अक्टूबर को अखिलेश यादव से हुई मुलाकात को लेकर प्रेस वार्ता में कहा था कि वह अपने जातिगत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनसे मिले थे। उन्होंने इसे पूरी तरह पारिवारिक मुलाकात बताते हुए कहा कि इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं था. न तो किसी सीट को लेकर चर्चा हुई और न ही चुनाव में कौन लोग खड़े होंगे, इस पर कोई बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात पूरी तरह गैर-राजनीतिक थी. ईडी और आयकर विभाग की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

  • Related Posts

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    उत्तर प्रदेश चुनाव के चलते हर पार्टी अपने…

    Continue reading
    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!

    आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 

    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    • By TN15
    • October 22, 2026
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब