अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

अमेरिका के रूस से तेल खरीदने को लेकर जिस तरह से नरमी बरती है। टैरिफ हटा दिया है उससे अब भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील संभावना बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत समेत पांच देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ को लेकर छूट दी है। ट्रंप के इस ऐलान से भारत-यूएस ट्रेड डील की संभावना और ज्यादा बढ़ गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसको लेकर अहम प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जल्द समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

दरअसल रूस से तेल-गैस खरीदने की वजह से भारत-अमेरिका के बीच काफी तनाव रहा। हालांकि अब दोनों देशों के रिश्ते में नरमी आ रही है। ट्रंप ने कहा कि वे रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर टैरिफ नहीं लगाएं. ट्रंप के इस ऐलान से दोनों देशों के ट्रेड डील की संभावना और बढ़ गई।

 

ट्रेड डील के मामले पर क्या बोलीं सीतारमण

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को वैश्विक व्यापार तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के हित में जल्द से जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा।  उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हाल में भारतीय वाणिज्य मंत्री ने भी कहा है कि वे समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद कर रहे हैं और ऐसा चाहते हैं। बातचीत जारी है। मुझे उम्मीद है कि जल्द दोनों देशों के बीच ट्रेड डील होगी।

 

भारत-यूएस डील पर पीयूष गोयल ने क्या कहा

 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इसको लेकर अपडेट दिया था। गोयल ने गुरुवार को कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है और फिलहाल उसका कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है। गोयल ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि इसे जल्द अंतिम रूप दे सकेंगे और अपने प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बढ़त मिलने के बाद लागू करेंगे।

  • Related Posts

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    पाकिस्तान जो खुद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से…

    Continue reading
    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    तलाश थी भोजन की…मगर मिली मौत! यूक्रेन पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!