समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने गुरुवार को रामपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. पीसी के दौरान आजम खान ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, वो मौलाना नहीं हैं, बैरिस्टर हैं। दाढ़ी रख लेने से हर आदमी मौलाना नहीं बन जाता और न ही साधु बन जाता है. अभी बहुत से मौके आएंगे इसपर बात करेंगे, हैदराबाद की बिरयानी हमारे यहां पसंद नहीं की जाती है।








