Tag: Two big challenges for BJP: Vidhan Sabha elections 2022

  • भाजपा के लिए दो बड़ी चुनौती : विधान सभा चुनाव २०२२

    भाजपा के लिए दो बड़ी चुनौती : विधान सभा चुनाव २०२२

    नई दिल्ली | राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाना भाजपा के लिए 2022 की बड़ी चुनौतियों में से एक है । 2017 के विधान सभा चुनाव में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़कर 46.5 प्रतिशत मत के साथ भाजपा को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि 33.5 प्रतिशत वोट पाने के बावजूद कांग्रेस को महज 11 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। राज्य की जनता के मूड को देखते हुए 5 वर्षों के अंदर ही भाजपा को 3 बार अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। 2017 में चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम बनाया। मार्च 2021 में उन्हे हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया और कुछ ही महीनो बाद प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को थमा दी। उत्तराखंड में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से ही होना है इसलिए इस राज्य में दोबारा जीत हासिल कर भाजपा 2024 के लिए भी एक संदेश देना चाहती है कि कांग्रेस का पुनर्जीवित होना मुश्किल है।