Tag: Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi

  • PM मोदी का उनकी मां को अंतिम प्रणाम, भावुक होकर दी दुखद सूचना

    PM मोदी का उनकी मां को अंतिम प्रणाम, भावुक होकर दी दुखद सूचना

    PM Modi Mother heeraben death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बैन पंचतत्व में विलीन हो गई है। हीराबेन मोदी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीे थी। 100 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार को तड़के सुबह बहुत भावुक होकर ट्वीट कर सभी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कई दिग्गज नेता-अभिनेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया….

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी के मां के निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘#मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

    Pakistan PM शरीफ ने जताया शोक– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा ” मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां के निधन पर मेरी संवेंदनाएं..

    CM of Rajasthan: अशोक गहलोत– सीएम अशोक गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताजी श्रीमती हीराबेन जी के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना है।

    अखिलेश यादव- अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं. भावभीनी श्रद्धांजलि.”

    CM ममता बनर्जी- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा ”समझ नहीं आ रहा कि किन शभ्दों मे दुख बयान करूं, आज मुझे मेरी मां याद आ रहा है। दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति मिले। मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में आप आए, आपका आभार. आपकी मां का निधन बड़ी क्षति है।”

    PM of Nepal: पुष्प कमल दहल- नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की ओर से भी शोक जताते हुए कहा गया, “पीएम नरेंद्र मोदी की प्यारी मां हीराबेन के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में, मैं पीएम मोदी और शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

    Information and Broadcasting Minister अनुराग ठाकुर-  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताया। अनुराग ठाकुर ने कहा, “मां को खोना सबसे बड़ा दुख है, लेकिन उनकी ममता, अच्छाई, उनकी सीख और प्यार हमेशा आपके साथ रहेगा.” मंत्री ने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दे।”

    CM of Bihar नीतिश कुमार- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन जी का निधन दुःखद। मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। उन्होंने आगे कहा कि दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के मिधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भावुक कर देने वाला ट्वीट कर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी, श्रीमति हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने पीएम मोदी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा ”खड़गे श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।”

    CM of Chhattisgargh भूपेल बघेल- दुख की इस घड़ी मे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दुख जताता हुए ट्वीट कर लिखते है कि माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे। 

    PM मोदी की मां की अंतिम यात्रा- पीएम मोदी मां हीरा बा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने नम आंखों से मां हीरा बा के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके पश्चात हीरा बा को गांधीनगर में हिंदू सनातन रीति-रिवाज के मुखाग्नि दी गई।

    
    

    (more…)

  • Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा, ‘राहुल गांधी की सोच में नफरत है’

    Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा, ‘राहुल गांधी की सोच में नफरत है’

    Bharat Jodo Yatra ने 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश कर, पहले चरण की अंतिम यात्रा को विश्राम दिया . इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से दोबारा यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में, राहुल ने काफी बार एकजुटता की बात कही, जनता के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरा और जनता की समस्याओं के साथ जनता के बीच पैदल यात्रा भी की। गौरतलब है कि इसी यात्रा में उन्हें काफी ऐसी बयान भी दिए, जिसके चलते उन्हें BJP ने घेरा.

    अपनी यात्रा के माध्यम से, राहुल गांधी ने एकजुटता का संदेश देते हुए एक बयान दिया जिसकी वजह से वो चर्चा का विषय बने रहे। राहुल गांधी ने कहा, “नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रहा हूं”। इस बयान के जरीए, राहुल BJP पर हमलावर रहे। ज़ाहिर है, अब हर क्रिया की प्रतिक्रिया होगी ही, ऐसे में राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा राहुल गांधी की सोच में ही नफरत है।

    दरसल, राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए, सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को तो जोड़ नहीं सकते और देश को जोड़ने की बात करते हैं। इसी के साथ उन्होने कन्हैया कुमार के संदर्भ में ये भी कहा की, राहुल गांधी, देश को टुकड़े करने की सोच रखने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के सक्रिय सदस्य के साथ कौन से देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं।

    हिंदुस्तान सेना का अपमान कभी नहीं सहेगा

    सुरेन्द्र कुमार सिंह ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि देश से द्वेष करने वाले वालो के साथ चलकर देश को कौन सी जोड़ने की बात कर रहे हैं। हिंदुस्तान कभी भी सेना का अपमान करने वाले को बर्दास्त नहीं करता लेकिन राहुल गांधी का बार-बार सेना के शौर्य पर सवाल उठना बहुत आम है।

    भारत जोड़ो यात्रा

    राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सीतांबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, इस यात्रा के जराये राहुल 150 दिन यात्रा करेंगे जो देश के 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेंगे। क्या यात्रा में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओ ने राहुल गांधी के साथ अलग राज्यों में यात्रा की। 24 दिसंबर को ये यात्रा दिल्ली पंहुची जिसके बाद इस यात्रा ने विश्राम लिया, या अब ये यात्रा 3 जनवारी से फिर से शुरू की जाएगी।

  • Bharat Jodo Yatra दिल्ली पंहुची, BJP हुई राहुल गांधी पर हमलावार, कहा “परिवार की भलाई नहीं, बल्की देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए”

    Bharat Jodo Yatra दिल्ली पंहुची, BJP हुई राहुल गांधी पर हमलावार, कहा “परिवार की भलाई नहीं, बल्की देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए”

    कन्याकुमारी से चलकर, Bharat Jodo Yatra आज 108वीं दिन, लगभाग तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंच चुकी है। जहां कांग्रेस अपना दम खम दिखाने में जुटी हुई है वहीं भारतीय जनता पार्टी, congress पर covid protocols की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा रही है। BJP के मुताबिक जहां कोविड केस बढ़ रहे हैं, वही राहुल गांधी को परिवार के लिए नहीं देश के लिए सोचना चाहिए।

    राहुल गांधी आज अपनी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी संग दिल्ली में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नफरत मिटा कर, एकजुटता का संदेश देने निकले हैं। ऐसे में, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राहुल गांधी पर हुए हमलावर। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को पहले परिवार की भलाई के बारे में नहीं बल्की देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए, उन्‍होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की यात्रा भ्रष्टाचारियों को जोड़ने के लिए है.

    bharat jodo yatra

    अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

    देश में बढ़ते कोरोना केसेस के चलते , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां चीन, कोरिया और जापान में कोविड के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। ये वक्त, दरसल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। वो आगे राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछते हैं कि ‘क्या राहुल गांधी या कांग्रेस के दूसरे नेता जो कोविड पॉजिटिव हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संपर्क में आए थे, क्या उन्होंने खुद को आइसोलेट किया या क्या उन सब ने अपना कोविड टेस्ट करावेया ?

    केंद्रीय मंत्री ने आगे राहुल गांधी के नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए ये भी कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने का सोचते हैं वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं? अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि, राहुल गांधी के लिए देश नहीं परिवार हित पहले है।

    2024 में राहुल गांधी, PM बनने को तैयार?

    भारत जोड़ यात्रा से क्या राहुल गांधी और कांग्रेस का 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना होगा साकार? राहुल गांधी के 2024 में PM बनने के मुद्दे पर जब मीडिया ने कांग्रेस नेता पवन खेरा से बात की तो उनका कहना था, कि ये तो 2024 ही तय करेगा, लेकिन अगर सवाल उनसे है तो वह निश्चित रूप से राहुल गांधी चहाते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने ।

    केंद्रीय स्वस्थ मंत्री का राहुल गांधी को पत्र

    बता दें की इस से पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी, राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख, भारत जोड़ो यात्रा के दौरन कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा था।

    कोविड प्रोटोकॉल का कितना असर?

    भारत जोड़ यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का असर ना के बराबर दिख रहा है। यात्रा में सोनिया गांधी जरूर मास्क पहने दिखी, लेकिन अधिकत्तर लॉग प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रा में सभी को मास्क पहनने के लिए बोला गया था, लेकिन इसके बावजूद, अधिकत्तर लोग बिना मास्क के दिखाइ दिए।

    Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi

    राहुल गांधी का क्या कहना है?

    राहुल गांधी ने भारत जोड़ी यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर कहा की, कि भारत जोड़ो यात्रा अब मोहब्बत की इस आवाज और भारत के लोगों के मैसेज को दिल की नगरी यानी दिल्ली तक ले जाएंगे। अन्होंने PM Modi पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि, ये यात्रा PM Mod के एहंकार को चकनाचूर कर देगी और साथ ही नफरत की आग को बुझा देगी, जिसे मोदी सरकार ने 8 साल से पला है। 22 दिसंबर को उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार यात्रा को रोकने के लिए बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने, मनसुख मंडाविया के पत्र को लेकर ये भी कहा की, “अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पत्र लिख कर कोविड वापस आने की बात कर, यात्रा बंद करने के लिए कह रहे हैं। शुद्ध भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती हैं, लेकिन जहां भारत जोड़ी यात्रा चल रही है, वहा कोरोना या कोविड है।”

    Bharat Jodo Yatra: दिल्ली

    आज दिल्ली में भारत जोड़ी यात्रा पहले चरण की अंतिम यात्रा होगी, 24 दिसंबर के बाद, इस यात्रा पर विश्राम दिया जाएगा और 3 जनवरी को दिल्ली से दोबारा यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनके परिवार से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ, तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता दिखे। इस यात्रा के साथ Congress भारत के सभी मुद्दों और समस्याओं को लेकर जनता के बीच पैदल यात्रा कर रही है।

    Bharat Jodo Yatra जहां आज 108वें दिन में प्रवेश कर राजधानी दिल्ली पहुंच गई है, ऐसे में देखना ये होगा कि ये यात्रा कितनी असरदार रहेगी, कितने लोग असली में इस यात्रा से जुड़ पाएंगे, या क्या इस यात्रा का कुछ प्रभाव कांग्रेस को आगामी चुनाव में, 2024 में देखने को मिलेगा ?? ऐसी तमाम खबरों के लिए आप बने रहें ‘The News 15’ के साथ।