Tag: PUNJAB ELECTIONS

  • प्रधानमंत्री मोदी की रैली के साथ पंजाब में शुरू होगा भाजपा का चुनावी अभियान

    प्रधानमंत्री मोदी की रैली के साथ पंजाब में शुरू होगा भाजपा का चुनावी अभियान

    नई दिल्ली | पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ भाजपा अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए वर्ष के पहले सप्ताह में 5 जनवरी को पंजाब में रैली करेंगे।

    5 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेन्टर की नींव रखने जा रहे हैं। इसके बाद पीएम एक रैली को भी संबोधित करेंगे। तीनों कृषि कानूनों की वापसी और किसानों के आंदोलन के स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में यह पहली रैली होगी। पंजाब में अकाली दल से अलग होकर पहली बार चुनाव लड़ने जा रही भाजपा के चुनावी अभियान को पीएम मोदी की इस रैली से गति मिलने का दावा किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की इस रैली में भाजपा के सहयोगी दल पंजाब लोक कांग्रेस के अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहेंगे। जाहिर सी बात है कि इस रैली के जरिए भाजपा राज्य में अपनी और अपने गठबंधन की ताकत को लेकर पंजाब के मतदाताओं को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी।

    आपको बता दें कि, भाजपा पंजाब में अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन कर पहली बार राज्य में बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ने जा रही है। गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने और संयुक्त घोषणा पत्र बनाने को लेकर ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 28 दिसंबर को तीनों दलों के 2-2 नेताओं को शामिल कर एक 6 सदस्यीय संयुक्त कमेटी का भी गठन किया गया था। इस संयुक्त कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही भाजपा गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीटों का बंटवारा कर चुनावी मैदान में उतरेगी।

  • पंजाब इलेक्शन पर खास चर्चा | The News 15

    पंजाब इलेक्शन पर खास चर्चा | The News 15

    पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टीयों की तरफ से क्या कुछ तैयारिया की जा रही है..इसके साथ ही सत्ता में बैठी सरकार से भी तमाम सवाल जबाब किए…

  • पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क बीजेपी में शामिल

    पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क बीजेपी में शामिल

    नई दिल्ली, पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व डीजीपी सर्बदीप सिंह विर्क, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ और अन्य प्रमुख नेता शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। विर्क, मक्कड़ और पंजाब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा, उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता जैसे अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में यहां भगवा पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी मौजूद थे।

    पार्टी में नेताओं का स्वागत करते हुए शेखावत ने कहा कि पंजाब में बीजेपी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, “उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और वे राज्य में संगठन को मजबूत करेंगे। भाजपा पंजाब में आगे बढ़ रही है और एक नया इतिहास रचेगी।”

    मक्कड़ ने कहा, “मैंने कहा था कि जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी कृषि कानून वापस लेंगे, मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगा और आज मैंने वही किया है।”

    उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में और लोग बीजेपी में शामिल होंगे।

    1 दिसंबर को शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने से पहले सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अगस्त में शिअद के पांच नेता भाजपा में शामिल हुए थे।