प्रधानमंत्री मोदी की रैली के साथ पंजाब में शुरू होगा भाजपा का चुनावी अभियान

नई दिल्ली | पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ भाजपा अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए वर्ष के पहले सप्ताह में 5 जनवरी को पंजाब में रैली करेंगे।

5 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेन्टर की नींव रखने जा रहे हैं। इसके बाद पीएम एक रैली को भी संबोधित करेंगे। तीनों कृषि कानूनों की वापसी और किसानों के आंदोलन के स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में यह पहली रैली होगी। पंजाब में अकाली दल से अलग होकर पहली बार चुनाव लड़ने जा रही भाजपा के चुनावी अभियान को पीएम मोदी की इस रैली से गति मिलने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की इस रैली में भाजपा के सहयोगी दल पंजाब लोक कांग्रेस के अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहेंगे। जाहिर सी बात है कि इस रैली के जरिए भाजपा राज्य में अपनी और अपने गठबंधन की ताकत को लेकर पंजाब के मतदाताओं को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी।

आपको बता दें कि, भाजपा पंजाब में अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन कर पहली बार राज्य में बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ने जा रही है। गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने और संयुक्त घोषणा पत्र बनाने को लेकर ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 28 दिसंबर को तीनों दलों के 2-2 नेताओं को शामिल कर एक 6 सदस्यीय संयुक्त कमेटी का भी गठन किया गया था। इस संयुक्त कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही भाजपा गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीटों का बंटवारा कर चुनावी मैदान में उतरेगी।

Related Posts

पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन पर दिल्ली…

Continue reading
इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी