Tag: dussehra

  • Vijayadashami के अवसर पर Kangana  नजर आईं सेना के जवानों के साथ

    Vijayadashami के अवसर पर Kangana नजर आईं सेना के जवानों के साथ

    आज Vijayadashami के अवसर पर Bollywood Actress Kangana Ranaut ने सेना के जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया है। उन्होंने अपने Instagram पर Pictures Share करते हुए लिखा कि ‘आज Vijayadashami के दिन घर पर शस्त्र पूजा की कुछ तस्वीरें, जो देश की रक्षा करते हैं ईश्वर उनकी रक्षा करें। धर्म से आप चाहे कोई भी हो लेकिन जो कर्म से क्षत्रिय हैं उन सब को Vijayadashami पर सिर्फ एक ही संदेश विजयी भव।’

    Kangana Ranaut pics

    जो Actress हमेशा western कपड़ों में कहर ढाती हैं वही Actress इस पावन अवसर पर Traditional कपड़ों में दिखाई दी और बहुत ही खूबसूरत भी लग रहीं थी।

    क्या होता है शस्त्र पूजन?

    पूरा भारत आज बहुत धूम-धाम से Vijayadashami और शस्त्र पूजन का त्योहार माना रहा है। ये तो सभी को पता है कि Vijayadashami का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम, माता सीता को लंकापति रावण का वध करके उन्हें वापिस अपने साथ लाए थे।  भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके संसार को यह सन्देश दिया कि सभी बुराईयां मनुष्य के पतन का कारण हैं। यह त्यौहार हर साल पूरे विश्व में पूरे जोर-शोर से मनाया जाता है।

    Durga maa killing mahishasur

    Vijayadashami अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार है। इस दिन शस्त्रों की पूजा करके Vijayadashami का त्योहार मनाया जाता है। इसे आयुध पूजा भी कहा जाता है। आयुध पूजा को दक्षिण भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दौरान अस्त्र और शस्त्र दोनों की पूजा की जाती है। कथाओं में ये भी कहा गया है कि शस्त्र पूजा इसलिए भी करी जाती है क्योंकी माँ दुर्गा ने राक्षस महिषासुर को हराया था और इसलिए इस राक्षस को हराने के लिए सभी देवताओं ने अपने सभी हतियार माँ दुर्गा को दे दिए थे, युद्ध पूरे 9 दिनों तक चल था और नौवमी के दिन उन्होंने राक्षस का वध कर दिया था।

    ये भी पढ़े- Flying Kiss देते हुए Urvashi ने किया Cricketer Rishabh Pant को Wish

    Kangana जल्द ही नजर आएंगी फिल्म ‘Tejas’ में

    जल्द ही Kangana Ranaut नजर आएंगी फिल्म Tejas में। इस फिल्म में उनका साथ देते हुए नज़र आएंगे Varun Mitra और Anshul Chauhan। फिल्म में Kangana एक Fighter Pilot की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगी।

    Kangana starring in ‘Tejas’

    इससे पहले Kangana की एक और फिल्म आई थी ‘Dhakad’ जो कि Box Office पर ज्यादा नहीं चली थी और उस फिल्म ने मुह की खाई थी, अब देखना तो ये होगा कि क्या उनकी फिल्म ‘Tejas’ Box Office पर अपना कुछ कमाल दिखती है या फिर इसका भी वही हाल होगा जो उनकी फिल्म ‘Dhakad’ का हुआ था।

    ये भी पढ़े- Bigg Boss के घर में आते ही इस Contestant ने बनाया सबको अपना दीवाना

    – Ishita Tyagi

     

     

  • दशहरा देवी चामुंडा को है समर्पित या श्री राम को ?

    दशहरा देवी चामुंडा को है समर्पित या श्री राम को ?

    शारदीय नवरात्र से पूरे देश में Festive Season  की शुरुआत हो जाती है। कोलकाता की दुर्गा पूजा देश के साथ ही विदेश में भी मशहूर है। इसी तरह मैसूर का दशहरा अपने शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। इस दिन तक चलने वाले इस त्योहार को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां आते हैं। मैसूर शहर अपने खानपान और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस शहर में दशहरा पर्व के आयोजन की परंपरा शुरू हुए 500 साल बीत गए हैं। राज परिवार द्वारा शुरू की गई इस प्रथा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार ने ले ली है।

    Mysore Palace During Dussehra

    दशहरा देवी चामुंडा को समर्पित 
    पूरा देश जहां दशहरा पर राम की रावण पर विजय का पर्व मना रहा होता है। वहीं मैसूर में दशहरा मां चामुंडा द्वारा राक्षस महिसासुर का वध करने पर मनाया जाने वाला पर्व है। 23 साल के यदुवीर राज कृष्णदत्ता चमराजा वाडेयार ने पहली बार मैसूर पैलेस में शाही दरबार लगाकर यदुवंशी वाडेयार राजघराने के अपने पुरखों की 500 साल पुरानी विरासत को शाही अंदाज में आगे बढ़ाया।

    मैसूर में क्यों रावण नहीं बल्कि इस राक्षस के मारे जाने पर मनता है विश्व  प्रसिद्ध दशहरा - in mysore world famous dashahara celebreted not for  killing of ravana but for this
    Chamunda Devi

    श्रीकांतदत्ता नर्सिम्हाराजा वाडेयार की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी महारानी प्रमोदा देवी ने यदुवीर को गोद लेकर वाडेयार शाही परिवार की बागडोर थमाई। मैसूर में दशहरे के समय खूब रौनक लगती है। यहां 10 दिनों तक बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। साथ ही फूड मेला, वुमेन दशहरा जैसे कार्यक्रम भी होते हैं।

    ये भी पढ़ें: Flying Kiss देते हुए Urvashi ने किया Cricketer Rishabh Pant को Wish

    हाथियों पर निकलता है जुलूस 
    विजयदशमी के दिन मैसूर की सड़कों पर जुलूस निकलता है। इस जुलूस की खासियत यह होती है कि इसमें सजे-धजे हाथी के ऊपर एक हौदे में चामुंडेश्वरी माता की मूर्ति रखी जाती है। सबसे पहले इस मूर्ति की पूजा मैसूर के Royal Couple करते हैं उसके बाद इसका जुलूस निकाला जाता है। यह मूर्ति सोने की बनी होती है साथ ही हौदा भी सोने का ही होता है। इस जुलूस के साथ म्यूजिक बैंड, डांस ग्रुप, आर्मड फोर्सेज, हाथी, घोड़े और ऊंट चलते हैं। यह जुलूस मैसूर महल से शुरू होकर बनीमन्टप पर खत्म होती है।

    दशहरे पर कर्नाटक सरकार की नई गाइडलाइंस; मैसूर की 'जंबू सवारी' में सिर्फ 500  लोग लेंगे हिस्सा – News18 हिंदी
    elephants during dussehra in Mysore

    वहां लोग बनी के पेड़ की पूजा करते हैं। माना जाता है कि पांडव अपने एक साल के गुप्तवास के दौरान अपने हथियार इस पेड़ के पीछे छुपाते थे और कोई भी युद्ध करने से पहले इस पेड़ की पूजा करते थे। इस मौके पर मैसूर महल के सामने एक प्रदर्शनी भी लगती है। दशहरा से शुरू होकर यह दिसंबर तक चलती है।

    ये भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में आते ही इस Contestant ने बनाया सबको अपना दीवाना

    – Taruuna Qasba