प्रयागराज में जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थकों पर पथराव, युवक की मौत के बाद 4 पुलिसकर्मी निलंबित

द न्यूज 15

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जीत का जश्न मनाते समय पथराव की जद में आए भाजपा समर्थक की मौत हो गई है। अब इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। भाजपाइयों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाने के दौरान हुए पथराव में सतीश चौहान की मौत हो गई। इस मामले को लेकर बहरिया थाने पर रविवार सुबह से रात तक भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना देने और जिलाध्यक्ष के दबाव के बाद दरोगा समेत 10 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
बहरिया थाना के मुबारकपुर गांव में शनिवार शाम को भाजपा के कार्यकर्ता जीत के जश्न में डीजे पर डांस कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने पथराव किया जिसमें सतीश चौहान (18) घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच बहरिया के दरोगा संजय यादव ने दो भाजपाइयों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दोनों की थाने में पिटाई की गई। रविवार सुबह मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपाइयों का थाने पर जमावड़ा हो गया। मांग की कि पथराव के आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और लापरवाह पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की जाए। दिनभर पुलिस टाल मटोल करती रही।
शाम को गंगापार भाजपा जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी ने थाने पर धरना और एडीजी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। भाजपा अनुसूचित मोर्चा वरुणा मंडल के अध्यक्ष सुनील सरोज ने बहरिया थाने में दरोगा संजय यादव, नेवादा गांव के राम आसरे, अमर सिंह, अरुण यादव, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, शंकर लाल, रूपचंद्र और मुबारकपुर गांव के आलोक यादव अंकुर और 25 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। उधर, एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि बहरिया कांड में लापरवाही मिलने पर थाना प्रभारी बहरिया रवि प्रकाश, दरोगा संजय यादव, सिपाही विकास उपाध्याय और दीन दयाल दुबे को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल