हरियाणा श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति की उपाध्यक्ष एवं चेयरपर्सन श्रीमती मेघा भंडारी जी ने दिव्यांग बच्चों का बढ़ाया हौसला

करनाल के दिव्यांग बधिर बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में जीते पदक

करनाल, (विसु)। ऑल भारत काउंसलिंग ऑफ़ डेथ दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय जूनियर सब जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक केरल राज्य के त्रिवेंद्रमपुरम शहर में किया गया इस प्रतियोगिता में माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र करनाल से भी विजय कुमार (पी.टी.आई) तथा श्रीमती आसमा कौसर (A.H.M) के नेतृत्व मैं 2 छात्रों तथा 10 छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में हमारे तीन बच्चों ने अपने अथक प्रयासों से पदक जीते। कु० अंजलि ने रजत मेडल कु०रुखसार ने रजत मेडल और पीयूष ने ब्रोच मेडल जीता ये उपलब्धियां केवल इन बच्चों के लिए बल्कि पूरे करनाल के लिए गौरव की बात है। चेयरपर्सन श्रीमती मेघा भंडारी ने इन बच्चों को बधाई दी और उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य दिव्यांग बधिर बच्चों को समाज में समान अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना है हमें उम्मीद है कि यह बच्चे अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि इन दिव्यांग बधिर बच्चों के लिए अन्य खेलकूद कार्यक्रम जैसे क्रिकेट जूडो कराटे बैडमिंटन आदि खेलों की सुविधा प्रदान की जाएगी इस अवसर पर केंद्र के सहायक निदेशक एवं समस्त स्टाफ भी उपस्थित थे उन्होंने भी बच्चों को बधाई दी और उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!