मीना बाजार, स्टेशन चौक समेत संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों से निगम द्वारा संचालित कौड़ी वसूली पर पूर्णतः रोक : गरिमा

पश्चिम चंपारण/बिट्टू कुमार,बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि आज एक अप्रैल से अगले आदेश तक लोगों के आवागमन की परेशानी और कतिपय तत्वों द्वारा अवैध उगाही को लेकर मीना बाजार, लाल बाजार, स्टेशन चौक, नया बाजार, छावनी आदि के फुटपाथी दुकानदारों से निगम द्वारा संचालित कौड़ी वसूली पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्देश के आलोक मे नगर निगम बोर्ड द्वारा संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में किसी भी सड़क के किनारे या फुटपाथ की दुकानदारों से निगम द्वारा संचालित कौड़ी वसूली पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके साथ ही एसपी ऑफिस के पास नगर निगम द्वारा संचालित बाइक पार्किंग स्टैंड भी बंद कर दिया गया है। महापौर ने आम जनता और दुकानदारों से अनुरोध करते हुए यह भी कहा कि संपूर्ण बेतिया नगर निगम क्षेत्र में किसी भी फुटपाथी दुकानदार से यदि कोई व्यक्ति निगम के नाम पर कौड़ी वसूलने आता है तो इसकी जानकारी/ शिकायत सीधे उनसे करें। ऐसा गैर कानूनी कृत्य करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। महापौर की इस घोषणा के बाद गरीब फुटपाथी दुकानदारों में हर्ष एवं ख़ुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!