‘अब हम तुम्हें पढ़ाएंगे’, महिला टीचर के साथ हैवानियत

 सड़क पर गिराया, फिर कपड़े फाड़ दिए

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला टीचर के साथ बीच सड़क पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। घटना मंगलवार की है, जब एक प्राइवेट स्कूल टीचर स्कूटी से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में 5 युवकों ने पहले उनकी स्कूटी में जानबूझ कर अपनी कार से टक्कर मारी। कार की टक्कर लगते ही टीचर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र की है।
शिक्षिका ने बताया कि वह स्कूल से पढ़ाकर अपने घर वापस जा रही थीं। तभी रास्ते में मोहम्मद शाकिर, जो अपने तीन भाइयों के साथ कार में था, उसने जान बूझकर उनकी स्कूटी में कार मारी। कार में मोहम्मद शाकिर के अलावा मोहम्मद शबीर उर्फ उजोल, मोहम्मद जाकिर उर्फ गोलू, मो. अलकमा और मोहम्मद ओसामा भी था। शिक्षिका के गिरते ही सभी कार से उतरे और उनके बाल पकड़ कर उन्हें घसीटने लगे। उनका दुपट्टा छीन लिया।
शिक्षिका ने पुलिस को दिए बयान में बताया, ‘आरोपियों ने कहा कि पढ़ाती हो अब हम तुम्हें पढ़ाएंगे। और फिर मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर मेरे दोनों भाई मौके पर पहुंचे। भाइयों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने रॉड व लाठी से उनपर भी जानलेवा हमला कर दिया।’
गांव के लोगों के जुटने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में शिक्षिका घायल हो गई हैं। इस मामले में पुलिस ने शिक्षिका के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरी बड़ी बहन …

    • By TN15
    • August 28, 2026
    मेरी बड़ी बहन …

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    • By TN15
    • August 28, 2026
    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    • By TN15
    • August 28, 2026
    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    • By TN15
    • August 28, 2026
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना