बुजुर्ग की हत्या के आरोप में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो​कि उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके मे हुआ था। जिस पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने सोमवार को आरोपी की पहचान 40 वर्षीय रफीक के तौर पर हुई है और उसके साथ नाबालिग बेटे को भी पुलिस पकड़ा है।

डीसीपी ने बताया कि रविवार दोपहर 1:35 बजे विजय मोहल्ला में चाकू बाजी की सूचना मिली थी और इसके बाद जफराबाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल 60 वर्षीय रईसुद्दीन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उससे पूछताछ में पता चला कि पड़ोसी के बीच हुए मामूली विवाद में पड़ोसी रफीक ने अपने बेटे, महमूद, जुबेर और एक नाबालिग बेटे के साथ मिलकर रईसुद्दीन पर चाकू से हमला किया है।

इस बीच सोमवार सुबह रईसुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया और इस टीम ने अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर आरोपी रफीक और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि अभी भी हत्या में शामिल रफीक के दो बेटे अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल चाकू का भी पता लगाया जा रहा है। इस पूरी घटना को लेकर पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!