उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया

तुरकौलिया। प्रखंड उपप्रमुख पर पंचायत समिति सदस्यों ने शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। प्रमुख विभा यादव व बीडीओ को आवेदन देकर सदस्यों ने बताया है कि पंचायत समितियों को अब प्रखंड उपप्रमुख पर विश्वास नही रहा। समाजिक न्याय समिति की बैठक नही की जाती है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि मनरेगा, बालविकास व आपूर्ति से अवैध वसूली की जाती है। कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों में से 10 सदस्यों ने हस्ताक्षरित आवेदन अविश्वास प्रस्ताव लगाने को लेकर दिया है। जिसमें गुड़िया कुमारी, निति देवी, प्रिती कुमारी, शहजाद अंसारी, चंदेश्वर पासवान, राजकिशोर सिंह आदि सदस्य शामिल हैं। अविश्वास प्रस्ताव लगाते ही तुरकौलिया में राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया है। इसके लेकर चौक-चौराहे पर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वही प्रखंड प्रमुख विभा यादव ने बताया कि विधिसंगत आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश