सार्वजनिक मंच पर सीएम नीतीश कुमार की हरकत पर सियासत गर्म

 कैमरे में कैद हुई घटना

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई एक अजीब हरकत ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। घटना उस वक्त हुई जब एक महिला को सम्मानित किया जा रहा था। गृहमंत्री अमित शाह भी मंच पर मौजूद थे।

कैमरे में कैद हुई हरकत:

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर आई महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार महिला को देखकर मुस्कुराते हैं और फिर उसकी बांह पकड़ लेते हैं। कंधा पकड़ने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी स्थिति को संभालते हुए नीतीश कुमार को अलग करने की कोशिश करते हैं। इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर सियासी बवाल खड़ा कर दिया है।

अमित शाह रहे मूकदर्शक:

मंच पर मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनकी मौजूदगी में यह हरकत होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई हैं। विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए इसे मर्यादा का उल्लंघन बताया है।

पहले भी हो चुके हैं कुछ ऐसा:

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह की हरकतें कैमरे में कैद हुई हैं। इससे पहले भी राष्ट्रगान के समय और विधानसभा में फोटोग्राफी को लेकर उनकी हरकतें सवालों के घेरे में रही हैं।

विपक्ष का हमला:

विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को शर्मनाक बताया है। राजद और भाजपा नेताओं ने इसे महिला सम्मान के खिलाफ करार देते हुए मुख्यमंत्री से माफी की मांग की है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा आचरण निंदनीय है।

सियासी माहौल गरमाया:

इस घटना ने बिहार की सियासत को और गरमा दिया है। जहां एक ओर विपक्षी दल मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं, वहीं जदयू की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश