वित्त वर्ष 2024-25 में एकत्र हुआ 11 करोड़ 73 लाख रुपये सम्पत्ति कर, अंतिम तीन दिनों में आए करीब 73 लाख रूपये : डॉ. वैशाली शर्मा

करनाल, (विसु)। नगर निगम कार्यालय में वित्त वर्ष 2024-25 में 11 करोड़ 73 लाख रुपये सम्पत्ति कर के रूप में जमा हुए हैं। वित्त वर्ष के अंतिम तीन दिनों में करीब 73 लाख रुपये सम्पत्ति कर आया है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश के बावजूद भी नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र (सी.एफ.सी.) की सभी विंडो खोली गई थी, ताकि जिस भी नागरिक ने संपत्ति कर जमा नहीं करवाया है, वह जमा करवा सके। उन्होंने बताया कि गत शनिवार 29 मार्च को साढे 32 लाख रुपये, रविवार 30 मार्च को 6 लाख तथा सोमवार 31 मार्च 34 लाख रूपये संपत्ति कर नगर निगम कार्यालय में जमा हुआ है।
राज्य सरकार के इन विभागों ने भरा सम्पत्ति कर- निगमायुक्त ने बताया कि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने 78 लाख रुपये, शुगर मिल कार्यालय ने 61 लाख रुपये, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 31 लाख रुपये, मच्छली पालन विभाग ने 22 लाख रुपये, उपायुक्त कार्यालय ने साढे 11 लाख रुपये, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 11 लाख रुपये, हरियाणा रोजवेज करनाल 3 लाख रुपये, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 3 लाख रुपये तथा हैफेड कार्यालय ने नगर निगम कार्यालय में अपना सम्पत्ति कर जमा करवाया है। निगमायुक्त ने इन विभागों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मधुबन स्थित हरियाणा आर्मड पुलिस (एच.ए.पी.) कॉम्पलैक्स, खेल एवं युवा मामले विभाग कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग जैसे इत्यादि विभागों से बातचीत लगातार जारी है, जल्द ही वह भी अपना सम्पत्ति कर जमा करवा देंगे।
उन्होंने सभी बकायादारों से पुन: अपील करते कहा है कि वे अपना संपत्ति कर नगर निगम के कोष में जमा करवा दें।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!