Firozabad News : टीबी से बचाव को टीपीटी है जरूरी, अब तक लगभग सभी बच्चों को दी जा रही है टीपीटी

फिरोजाबाद । देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की मुहिम में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग क्षय रोगियों के साथ-साथ उनके परिजनों की भी स्क्रीनिंग कर रहा है। क्षय रोगी के संपर्क में रहने वाले परिवार के छोटे बच्चों को टीबी प्रीवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) दी जा रही है।
सीएमओ डॉ डीके प्रेमी ने कहा कि क्षय रोगी परिवार के लगातार संपर्क में रहता है इसलिए स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर सतर्कता बरत रहा है। क्षय रोगी के परिवार में 5 साल तक के बच्चों को टीपीटी (आईएएनएच दवा जो बच्चों को टीबी रोग से बचाती है) दे रहा है। विभाग का दावा है कि क्षय रोगियों की चपेट में बच्चे शीघ्र आ जाते हैं इसलिए एहतियात के तौर पर बच्चों को सुरक्षित रखना विभाग की वरीयता है।
डीटीओ डॉ ब्रजमोहन का कहना है कि केंद्र सरकार ने देश को 2025 तक टीबी से मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में पांच साल तक के बच्चों को दी जाने वाली टीपीटी आने वाले समय में टीबी रोगी के परिवार के हर सदस्य को दी जाएगी, जिससे टीबी के मरीज से अन्य लोग संक्रमित ना हो सकें। उन्होंने कहा कि अब लगभग सभी बच्चों को टीपीटी दी जा रही है।
डीपीपीएमसी मनीष यादव का कहना है कि अभी वर्तमान में 31 सौ से ज्यादा टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षय रोगियों के सभी परिजनों को संक्रमण से बचाने के लिए टीपीटी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को फेफड़े की टीबी है तो वह कम से कम 15 से 20 व्यक्तियों को टीबी की बीमारी फैला सकता है। ऐसे में मरीजों के परिवार के लोगों के ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
क्षय रोगी चंदन (परिवर्तित नाम) 70 वर्ष जनपद निवासी का कहना है कि मुझे 5 माह पूर्व जांच के बाद टीबी का पता चला तभी से मैं लगातार दवा ले रहा हूं और मेरे घर के सभी छोटे बच्चों को (टीपीटी) दवा दी गई है जिससे वे भी संक्रमित ना हो सकें। साथ ही डॉक्टरों के कहने पर मास्क का प्रयोग करता हूं और खानपान में पौष्टिक आहार चना, सत्तू, हरी सब्जी, फल, अंडे खाने में ले रहा हूं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “