प्रखंड में ईद-उल-फितर अमन के साथ गुजरा बच्चों ने भी मुबारकबाद दी

राजापाकर।संजय श्रीवास्तव।

प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर व ईद उल जोहा के मौके पर सोमवार को नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल को पेश करते हुए हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिल शुभकामनाएं दी। प्रखंड के राजापाकर पश्चिम टोला मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में मुसलमान भाइयों ने सोमवार की अहले सुबह स्नानादि क्रिया से निवृत हो मस्जिदों की ओर रुख किया। यहां के मस्जिदों में 7:30 से 9 बजे तक नमाज की रस्म अता की गई। प्रखंड‌ की बखरी बड़ाई पंचायत की चौसीमा कल्याणपुर स्थित नई मस्जिद में मौलाना तौसीफ राजा ने इस मौके पर कहा कि पूरे एक माह के समर्पण एवं त्याग के बाद जो शुभ दिन का दीदार होता है वह जश्न का दिन होता है। वह कहते हैं मेरी आरजूओं की तमाहीद हो तुम, मेरा चांद हो तुम मेरी ईद हो तुम। वहीं वार्ड सदस्य एवं प्रमुख आयोजक दिल मोहम्मद बताते हैं की तीस दिवसीय इबादत की सफलतापूर्वक संपन्न होने की खुशी में हम इस दिन एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। मुंह मीठा करते हैं हमारी एकता के प्रतीक के रूप में प्रचलित मिठाई जलेबी मानों सेवई भी उलझे हुए संबंधों को मीठी चासनी से स्नेह की डोर में बांधने का प्रतीक है। इस मौके पर नमाजियों में मोहम्मद शहाबुद्दीन शाह मोहम्मद बशीर मोहम्मद नासिर मोहम्मद अल्ताफ मोहम्मद जहांगीर मोहम्मद नूर आलम जमाल शाह सहित दर्जनों शामिल हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश