कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप मांझी बीजद में हुए शामिल (22:46) भुवनेश्वर, 6 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप मांझी शनिवार को नबरंगपुर जिले में एक विशेष कार्यक्रम में औपचारिक रूप से ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मांझी ने 22 अक्टूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। मांझी के कई समर्थक और कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ बीजद में शामिल हो गए। बीजद के संगठन सचिव प्रणब प्रकाश दास ने मांझी का पार्टी में स्वागत किया। मांझी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र और अविभाजित कोरापुट क्षेत्र के विकास के लिए बीजद में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेडी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राज्य में हर चुनाव में उभर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजद ने उनसे वादा किया था कि जब वह कांग्रेस में थे तो उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों और समस्याओं को देखेंगे। मांझी की खोज तत्कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में आयोजित यूथ कांग्रेस ‘टैलेंट सर्च फॉर यूथ’ में की थी, जहां वे राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहे थे। माझी ने अपना राजनीतिक जीवन नबरंगपुर से जिला परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में शुरू किया, और फिर 2009 में नबरंगपुर से लोकसभा के लिए चुने गए। हालांकि, वह पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में इस सीट से हार गए थे।
  • TN15TN15
  • November 6, 2021

भुवनेश्वर | कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप मांझी…

Continue reading

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस