आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। मतलब आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। संतान प्राप्ति और संतान की उन्नति के लिए रखा जाने वाला चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो चुका है। इस साल छठ पूजा 28 अक्तूबर से शुरू होकर 31 अक्तूबर तक चलने वाली है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है, लेकिन इससे दो दिन पहले यानी चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। मुख्य रूप से छठ का महापर्व बिहार में मनाया जाता है, लेकिन देश से लेकर विदेशों तक में इस पर्व की धूम रहती है। आज यानि 30 अक्टूबर को इस महापर्व का तीसरा दिन है..इस पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य के लिए होता है, जिसमें व्रत करने वाली महिलाएं पानी के अंदर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। चार दिवसीय छठ पर्व में तीसरा दिन सबसे खास होता है। ऐसे में चलिए आपको दिखाते है कि कैसे छठ के तीसरे दिन को भक्तो द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ ये मनाया गया दिल्ली के अलग-अलग जगहो से हमारे पास छट पूजा के तीसरे दिन की तस्वीरे सामने आयी देखें ये वीडियो