महापौर रेणू बाला गुप्ता ने नगर निगम कार्यालय में पदभार किया ग्रहण, जीरो टोलरेंस पर काम करने की जताई प्रतिबद्घता

निगम पार्षदों को सकारात्मक सोच व ऊर्जा के साथ कार्य करने का दिया मंत्र

करनाल, (विसु)। निकाय चुनावों में मेयर पद की हैट्रिक लगाने वाली रेणू बाला गुप्ता ने आज पूर्वान्ह नगर निगम कार्यालय में आकर, भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद के नारों व तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेन्द्र राणा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, करनाल भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल के अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा मौजूद रही। इस मौके पर विधायकों के साथ-साथ नगर निगम अधिकारियों व समर्थकों ने मेयर का बुके देकर स्वागत किया।
इसके पश्चात नगर निगम कार्यालय के सभागार में स्वागत कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने मेयर रेणू बाला गुप्ता व निगम पार्षदों का स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने करनाल शहर के विकास की निरंतरता को बनाए रखने की उम्मीद जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेयर, पार्षद एवं निगम अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर मिलजुल कर कार्य करें। सभी स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर निगम के तौर पर कार्य करें।
असंध के विधायक योगेन्द्र राणा ने भी महापौर व पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार पर अपना भरौसा जताया है, हमें उनकी उम्मीद पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मेयर ने पिछले 10 वर्षों में बेमिसाल कार्य किए हैं, उसी प्रकार वह विकास के पहिएं को आगे बढ़ाते रहें।
नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने मेयर व निगम पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि महापौर के नेतृत्व में करनाल शहर का चहुंमुखी विकास होगा। वह करनाल में विकास कार्यों को गति से चलाते हुए सपनों का शहर बनाने की ओर अग्रसर होंगी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने भी रेणू बाला गुप्ता को तीसरी बार महापौर बनने व सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वह इन 5 वर्षों में करनाल की जनता की अपेक्षाओं पर काम करते हुए शहर में सामान रूप से विकास कार्य करवाए जाएं।
इस अवसर पर महापौर रेणू बाला गुप्ता ने उपस्थित सभी के धन्यवाद के साथ-साथ शहरवासियों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने लोकसभा व विधानसभा के साथ-साथ निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देकर ट्रिपल इंजन की सरकार चुनी है, उनकी आशाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। सभी वार्डों में सामान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम हाऊस जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य करेगा। उन्होंने अपने सभी सहयोगी पार्षदों से भी उम्मीद जताई कि वह सकारात्मक सोच व ऊर्जा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टïर जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ करनाल शहर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा, ताकि शहरवासी परियोजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने भी महापौर एवं सभी पार्षदों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ मिलजुल कर काम करने की स्वस्थ परम्परा को कायम रखते हुए शहर का सर्वांगिण विकास करने का काम करेंगे। नागरिकों की आशाओं के अनुरूप ही मूलभूत सुविधाएं जुटाते रहेंगे।
इसके पश्चात मेयर ने विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समय रहते निवारण किया जाए।
इस अवसर पर नगर निगम के वार्ड 1 से पार्षद सुदेश रानी, वार्ड 4 से भोपेन्द्र नोतना, वार्ड 7 से जोगिन्द्र शर्मा, वार्ड 8 से संकल्प भंडारी, वार्ड 9 से सुजाता अरोड़ा, वार्ड 11 से संजीव मेहता, वार्ड 14 से अमृत लाल जोशी, वार्ड 18 हरजीत सिंह (लाडी संधू), वार्ड 20 से सुधीर यादव, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, राम नगर मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा, बृज गुप्ता, वार्ड 12 से पार्षद प्रतिनिधि मोनिक गर्ग, पूर्व पार्षद रजनी परोचा, त्रिलोचन सिंह व अशोक खुराना के अतिरिक्त बड़ी संख्या में समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार, संयुक्त आयुक्त देवेन्द्र शर्मा, मुख्य नगर योजनाकार धर्मपाल सिंह तथा नगर निगम स्टाफ मौजूद रहा।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है