अमित शाह के दौरे पर तेजस्वी का पलटवार: चुनाव आते ही झूठ बोलने लगते हैं

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत लालू प्रसाद के गढ़ गोपालगंज से की। चुनावी सभा में शाह ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह के बिहार पहुंचते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया। तेजस्वी ने शाह पर झूठ बोलने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अमित शाह बिहार आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वे वादे जुमला बनकर रह जाते हैं।

जन्मदिन पर कोलकाता में थे लालू परिवार:

अमित शाह के दौरे के दौरान लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार कोलकाता में थे। तेजस्वी की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन मनाने परिवार कोलकाता गया था। इस बीच अमित शाह ने पटना से लेकर गोपालगंज तक विरोधियों पर तीखे हमले बोले।

एयरपोर्ट पर तेजस्वी का आक्रोश:

कोलकाता से पटना लौटने पर एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने तेजस्वी से सवाल किए, जिस पर वे भड़क उठे। उन्होंने कहा, “अमित शाह बिहार आकर सिर्फ झूठ बोलते हैं। चुनाव के वक्त बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब जुमला बन जाता है।”

तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को जो करोड़ों रुपये देने की बात कही थी, वे कहां दिए गए? उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

लालू परिवार पर हमले का फैशन:

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद को गाली देना आजकल एक फैशन बन गया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अमित शाह और भाजपा पर चुनावी राजनीति के लिए बिहार आने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया।

  • Related Posts

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक दिल…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, ‘भरोसे को…’

    • By TN15
    • July 27, 2026
    बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, ‘भरोसे को…’

    युवाओं की ऐतिहासिक जीत – तानाशाही की हार, लोकतंत्र ताकतवर हुआ!

    • By TN15
    • July 27, 2026
    युवाओं की ऐतिहासिक जीत – तानाशाही की हार, लोकतंत्र ताकतवर हुआ!

    नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित किया नामवर अभिनंदन शताब्दी समारोह!

    • By TN15
    • July 27, 2026
    नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित किया नामवर अभिनंदन शताब्दी समारोह!

    सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

    • By TN15
    • July 27, 2026
    सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    • By TN15
    • July 25, 2026
    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    • By TN15
    • July 25, 2026
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…