गोरखपुर निवासी मगध यूनिवर्सिटी के वीसी 30 करोड़ के घोटाले में फंसे

तारामंडल। आजाद नगर पूर्वी, गोरखुपर के निवासी और बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. राजेन्द्र प्रसाद 30 करोड़ के घोटाले में फंस गये हैं। बिहार सरकार की एसवीयू यानी विशेष निगरानी इकाई ने बुधवार को उनके आवासों और कार्यालय में छापेमारी कर इतने मूल्य का सामान जब्त किया है जिसके बारे में उसका कहना है कि ये डा. प्रसाद की ज्ञात आय से काफी अधिक है।
छापेमारी के दौरान करीब 90 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और साढ़े सात लाख रुपये की विदेशी मुद्राएं जब्त की गयीं। इसके अलावा करीब पंद्रह लाख के जेवरात और एक करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के कागजात भी मिले हैं।
सर्च वारन्ट से लैस एसवीयू ने डा. प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। डा. प्रसाद के साथ-साथ उनके निजी सचिव सुबोध कुमार पर जालसाजी और भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उनपर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ के जिस फर्म से विश्वविद्यालय के लिए खरीदारी दिखायी  है वह श्री प्रसाद के रिश्तेदारों से जुड़ी है। साथ ही, वहां से ऐसे सामान खरीदे गये जिनकी न तो मांग की गयी थी और न ही उनकी जरूरत थी। करोड़ों की खरीदारी के लिए निर्धारित प्रक्रिया भी नहीं अपनायी गयी।
विशेष निगरानी इकाई के एडीजे नैयर हसनैन खान ने इस बारे में बताया कि पासपोर्ट और कस्टम्स अधिकारियों की मदद लेकर इस बात की जांच करायी जाएगी कि डा. प्रसाद के पास विदेशी मुद्रा कहां से आये जिनमें ब्रिटिश पौंड, आस्ट्रेलियाई डाॅलर और रियाल शामिल हैं। यह पता लगा जाएगा कि उन्होंने किन देशों की यात्रा की है।  एसवीयू यह भी पता लगा रही है कि उनके बैंक लाॅकर में क्या कुछ है।
डा. प्रसाद के खिलाफ इसी साल फरवरी में एबीवीपी के एक कार्यर्ता सूर्य कुमार ने डिग्री प्रिन्टिंग, काॅपी और अन्य सामान की खरीदारी में हेराफेरी की शिकायत की थी जिसके बार एसवीयू ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

Related Posts

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार