अवैध खनन करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान खनन विभाग द्वारा 158 वाहन किए गए सीज, 50 लाख 46 हजार 827 रूपये का वसूला जुर्माना

करनाल, (विसु)। उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और उनके वाहन भी जब्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए और खनन विभाग की ओर से संबंधित को नोटिस जारी किए जाएं और रिकवरी के लिए पेनल्टी भी लगाई जाए।
उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एनफोर्समेंट एसएचओ को निर्देश दिए कि वे अवैध खनन पर नियंत्रण लगाने के लिए अपनी गतिविधियों को बढ़ाएं और उन पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने अवैध खनन को लेकर दर्ज की गई एफआईआर में आगे की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर आगे कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए आम जनता भी सहयोग करें और ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन को दें।
उन्होंने कहा कि खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध खनन के मामले में जब्त किए गए वाहनों में से सुपरदारी के बाद शेष वाहनों का निपटारा भी जल्दी करवाएं। उन्होंने कहा कि जहां जहां अवैध खनन की शिकायतें मिलती है, ऐसे स्थानों पर पुलिस विभागों के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारी भी अपनी पैनी नजर रखें और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाएं तथा उनकी एफआईआर भी दर्ज करवाएं।
इस मौके पर जिला खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक जिले में अवैध खनन के मामले में 158 वाहनों को जब्त किया गया जिनमें से 26 वाहनों को सुपरदारी पर तथा 7 वाहनों को अपील पर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 से लेकर मार्च माह में अब तक जब्त किए गए 158 वाहनों से जुर्माने के रूप में 50 लाख 46 हजार 827 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
इस मौके पर असंध के एसडीएम राहुल कुमार, करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता, आरटीए विजय देशवाल, डीडीपीओ संजय टांक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सलिंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

    Continue reading
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?