मुंबईः 1000 करोड़ से ज्यादा के फर्जी GST बिल बनाने वाला चढ़ा हत्थे, लगा रहा था सरकार को चुना  

द न्यूज 15 
मुंबई  । महाराष्ट्र के मुंबई में फर्जी जीएसटी बिल बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीजीएसटी पालघर कमिश्नरेट ने फर्जी बिल और जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीजीएसटी पालघर ने 1000 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी बिल जारी करने और 181 करोड़ रुपए के जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के आरोप में एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 27 वर्षीय व्यक्ति जिसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और एक अकाउंटेंट और जीएसटी सलाहकार के रूप में काम करता था, उसे मुंबई क्षेत्र के सीजीएसटी पालघर कमिश्नरेट के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच डेटा माइनिंग और डेटा विश्लेषण से प्राप्त खास इनपुट के आधार पर शुरू की गई, जिसमें निथिलन एंटरप्राइजेज के माल या सेवाओं की प्राप्ति के बिना नकली चालान जारी करने के कारनामे में शामिल होने की तरफ इशारा किया गया। बयान में कहा गया है कि बाद में पता चला कि अकाउंटेंट (जिसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है) ने मौद्रिक लाभ के लिए जीएसटी धोखाधड़ी करने के लिए अपने एक ग्राहक की पहचान चुरा ली थी।
सबूत दिखाए जाने पर अकाउंटेंट ने 1,000 करोड़ रु से अधिक के फर्जी बिल जारी करने और ₹181 करोड़ के नकली आईटीसी हासिल करने का अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। स्थानीय अदालत ने गिरफ्तार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जारी बयान में कहा गया है कि आरोपी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा होने का संदेह है जो निर्दोष लोगों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन हासिल करने के लिए लुभाता है और फिर इस रजिस्ट्रेशन को ‘चोरी’ करता है, जिसे बाद में नकली आईटीसी हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बयान के मुताबिक, इस रैकेट के सरगना और इस नेटवर्क में शामिल अन्य की पहचान करने करने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?