कृषि कानूनों को वापस लेने के विधेयक की मंजूरी अस्पष्ट : वेणुगोपाल

कांग्रेस 18 मुद्दों को संसद के शीतकालीन सत्र में उठायेगी। सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति समिति की बैठक बुलाई। बैठक से ठीक पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के कृषि कानूनों को वापस लेने के विधेयक को मंजूरी देने को अस्पष्ट करार दिया है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के विधेयक को मंजूरी दे दी। इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने आईएएनएस से कहा, देर आये दुरुस्त आये, बेहतर है। लेकिन हमें कुछ स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। क्या एमएसपी को जोड़ा गया है? किसान जिस तरह से लगातार मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ये मुआवजा दिया जा रहा है या नहीं?

उन्होंने कहा, हम एमएसपी और किसानों से जुड़े सभी मुद्दों को शीतकालीन संसद सत्र में उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है।

हालाँकि, विपक्षी एकता जिसको एकजुट करने की बात कांग्रेस पार्टी लगातार कर रही है और जो पिछले संसद सत्र में देखी जा रही थी, वह अब संदेह के घेरे में आ गई है क्योंकि हाल ही में पूर्व सांसद कीर्ति आजाद सहित कई कांग्रेस नेता टीएमसी में शामिल हुए हैं।

इसको लेकर वेणुगोपाल ने कहा, हमें इन सब की परवाह नहीं है.. अगर कोई हमारी पार्टी से लोगों को ले रहा है, तो कोई बात नहीं। अगर कोई सोच रहा है कि वे एक दिन कांग्रेस को नष्ट कर सकते हैं, तो ऐसा नहीं होगा। पहले भी कई लोगों ने ये कोशिश की है और पहले भी इस तरह से लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाते रहे हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कांग्रेस का मुख्य ध्यान मोदी सरकार की ‘जनविरोधी’ नीतियों के खिलाफ लड़ना है, जो कि सबसे पुरानी पार्टी के रूप में हम करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार को घेरने के लिए आगामी संसद सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार करने के लिए गुरुवार को अपने संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम साढ़े पांच बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संसद के आगामी सत्र में 18 मुद्दे उठाएगी जिसमें मुद्रास्फीति, कोविड प्रबंधन, किसानों का विरोध, पेगासस, राफेल और भारत-चीन सीमा मुद्दे प्रमुख फोकस में होंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और 23 दिसंबर को खत्म होगा।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?